भारतीय फुटबॉल टीम इस वक्त अपने फीफा दोस्ताना मैचों की सीरीज खेल रही है। पहले मैच में बेंगलुरु में भारतीय फुटबॉल टीम ने 44वीं रैंकिंग वाली पनामा को 1-1 से ड्रॉ पर रोका था। उसके बाद दूसरे मुकाबले में 3 अक्टूबर को ब्राजील के खिलाफ कोलकाता में 51 हजार दर्शकों के सामने भारतीय टीम 0-4 से हारी। अब टीम का सामना 20वीं रैंकिंग वाली उरुग्वे से होगा।
भारतीय टीम मंगलवार 6 अक्टूबर को कोलकाता में ही दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे के खिलाफ फुटबॉल मैच खेलने उतरेगी। भारत के मुख्य कोच खालिद जमील को विशेषकर पहले 25 मिनट में टीम के बेहतर तालमेल, रक्षात्मक और जवाबी हमले करने की तत्परता के रूप में कुछ सकारात्मक पहलू नजर आए। यहां तक कि ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी ने भी भारतीय टीम के इन पहलुओं पर बात की थी।
138वीं रैंकिंग वाली भारतीय टीम अब विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर मौजूद उरुग्वे के खिलाफ इन सीख का इस्तेमाल करना चाहेगी। भारत के लिए गोल करना भले ही आसान नहीं हो लेकिन अगर वह उरुग्वे को ड्रॉ पर रोक देता है तो भारतीय टीम के लिए जीत से कम नहीं होगा। इसके लिए भारत की निगाहें रयान विलियम्स पर टिकी होंगी, जिन्होंने पनामा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ हुए मैच में गोल दागा था।
कब, कहां और कैसे देख पाएंगे भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच को लाइव?
- भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच कहां खेला जाएगा?
भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। - भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। - भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच भारत में कहां देख पाएंगे लाइव?
भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच फैंस भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे। - भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच की कहां देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा फैंस सोनी लिव ऐप और उसकी वेबसाइट पर उठा पाएंगे।
दोनों टीमों के स्क्वाड
भारत
गोलकीपर: अल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, प्रभसुखन सिंह गिल, सोम कुमार।
डिफेंडर: अभिषेक सिंह टेकचाम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीस, हिंगथनमाविया राल्टे, जय गुप्ता, प्रमवीर, रिकी मीतेई हाओबम।
मिडफील्डर: अनिरुद्ध थापा, आशिक कुरुनियान, फारुख चौधरी, लालेंगमाविया राल्टे, मैकार्टन निकसन, मोहम्मद सनन, रिकी शाबोंग, सहल अब्दुल समद।
फॉरवर्ड: एडमंड लालरिंदिका, इरफान यदवाड, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स, विक्रम प्रताप सिंह।
उरुग्वे
गोलकीपर: सैंटियागो मेले, क्रिस्टोफर फ़िएरमारिन, इग्नासियो डी अरुबारेना, सेबेस्टियन जाउम, थियागो कार्डोज़ो।
डिफेंडर: केविन अमारो, जोस लुइस रोड्रिग्ज, गुइलेर्मो वेरेला, नाहितन नंदेज़, सैंटियागो मोरिनो, निकोलस मारीचल, रोनाल्ड अराउजो, अलेक्जेंडर बारबोज़ा, जोस मारिया जिमेनेज, जुआन रोड्रिग्ज, सेबेस्टियन बोसेली, सैंटियागो ब्यूनो, सेबेस्टियन कैसरेस, माथियास ओलिवेरा, जोक्विन पिक्वेरेज़, लुकास ओलाज़ा, मार्सेलो साराची, जुआन मैनुअल सनाब्रिया।
मिडफील्डर: एमिलियानो मार्टिनेज, लुकास टोरेइरा, रोड्रिगो बेंटनकुर, फेसुंडो बर्नाल, सैंटियागो होमेनचेंको, अगस्टिन कैनोबियो, मटियास अबाल्डो, फेसुंडो पेलिस्ट्री, लुसियानो रोड्रिगेज, मैक्सिमिलियानो अराउजो, लुकास विलाल्बा, ब्रायन रोड्रिगेज, रोड्रिगो ज़लाज़ार, डिएगो रॉसी, जियोर्जियन डी अर्रास्काएटा।
फॉरवर्ड: मार्टिन सैट्रिआनो, अगस्टिन ए मार्टिनेज, रोड्रिगो एगुइरे, फेडेरिको विनास, मिगुएल मेरेंटिएल, डार्विन नुनेज़, अल्वारो रोड्रिग्ज।
Exclusive: एशियन गेम्स में भारत के प्रदर्शन का हिसाब-किताब; बजट चार गुना बढ़ा, 800 करोड़ के बावजूद क्यों घटे पदक?
800 करोड़ रुपये के निवेश के बाद भी एशियन गेम्स 2026 में भारत का पदक ग्राफ हांगझू के मुकाबले नीचे रहा। 21 स्वर्ण सहित 85 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर रहा। निशानेबाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन और टेनिस में प्रदर्शन चिंता बढ़ाने वाला है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
