भारत और ब्राजील के बीच कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार 3 अक्टूबर 2026 को ऐतिहासिक फुटबॉल मैच खेला गया। यह फीफा अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच था। भारत ने पांच बार की चैंपियन और फीफा की नंबर 6 रैंकिंग वाली ब्राजील टीम की मेजबानी की। इस मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम ने शुरुआती 25 मिनट तक डटकर मुकाबला किया, लेकिन पूर्व विश्व चैंपियन ब्राजील ने उसके बाद रफ्तार पकड़ी और 4-0 की करारी जीत दर्ज की।

इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच के स्तर का बड़ा अंतर बिलकुल साफ दिखा। भारतीय टीम रैंकिंग में यहां 138वें स्थान पर है तो ब्राजील छठे पर है। 2026 विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल से बाहर होने के बाद नए सिरे से टीम तैयार कर रहे कार्लो एंसेलोटी की ‘नयी लुक’ वाली ब्राजील की टीम ने इस ऐतिहासिक दोस्ताना मैच में ज्यादातर समय अपनी सहज गति से खेलते हुए मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और उसे बहुत ज्यादा तेजी दिखाने की जरूरत नहीं पड़ी।

ब्राजील ने जीता मैच, भारत ने जीता दिल

भारत को इस मुकाबले में 51,402 दर्शकों की का समर्थन मिला लेकिन इसके बावजूद टीम शुरुआती 25 मिनट में मिले कुछ अच्छे मौकों को पर गोल नहीं कर सकी। ब्राजील के लिए एस्तेवाओ ने 28वें मिनट, पेड्रो ने 42वें मिनट और सैमुअल लिनो ने 58वें और 90+5वें मिनट में गोल किए। ब्राजील अपनी पूरी ताकत से नहीं खेला लेकिन फिर भी इस मुकाबले पर अपना नियंत्रण बनाए रखा। कुल मिलाकर ब्राजील ने मैच जीता तो भारतीय टीम ने दिल जीते।

इससे पहले 44वीं रैंकिंग वाली पनामा के खिलाफ 1-1 की जुझारू बराबरी के बाद मैदान पर उतरी भारतीय फुटबॉल टीम को इस बार कहीं अधिक मजबूत प्रतिद्वंद्वी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद खालिद जमील के मार्गदर्शन वाली टीम ने ब्राजील को कड़ी टक्कर दी। जमील ने पनामा के खिलाफ मैच की टीम में दो बदलाव किए।

उन्होंने अपुइया और रिकी शाबोंग की जगह अनुभवी मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा और सहल अब्दुल समद को टीम में शामिल किया। भारतीय टीम शुरुआती चरण में ब्राजील को परेशान करती रही। रियाल मैड्रिड के स्टार विनिसियस ने दो बार गुरप्रीत सिंह संधू की परीक्षा ली जिसमें अभिषेक सिंह को छकाने के बाद लगाया गया शॉट भी शामिल था। लेकिन भारतीय गोलकीपर डटा रहे।

एंसेलोटी ने टीम में कई बदलाव किए थे जिसमें पेड्रो मोरिस्को ने नियमित गोलकीपर और माउरो जूनियर की जगह ली जबकि गैब्रियल बोंटेम्पो, आंद्रेई सैंटोस और माथेउजिन्हो को भी मौका दिया गया। ब्राजील ने 28वें मिनट में एस्तेवाओ के गोल से बढ़त बना ली। फिर पेड्रो और लिनो ने दक्षिण अमेरिकी टीम के लिए गोल दागे।

एशियन गेम्स 2026: 85 मेडल के साथ हुआ भारत का सफर समाप्त; किन खिलाड़ियों ने देश का बढ़ाया मान, देखिए पूरी लिस्ट

एशियन गेम्स 2026: भारत का एशियाई खेलों का सफर शानदार ढंग से खत्म हुआ जिसमें पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराया। यह भारत का 21वां गोल्ड मेडल और कुल मिलाकर 85वां मेडल था। भारत के लिए इस एशियन गेम्स में जिन खिलाड़ियों ने मेडल जीते उनके नामों की लिस्ट यहां देख सकते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर