भारतीय महिला हॉकी टीम को महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड के पहले मुकाबले में मजबूत नीदरलैंड्स के हाथों 2-0 से हार मिली। भारतीय टीम ने गोल करने के तमाम प्रयास किए, लेकिन ये टीम आखिरी तक एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पाई और सलीमा टेटे की टीम को निराशा मिली। नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों ने पूरे मैच के दौरान ज्यादातर समय गेंद को अपने पाले में रखा और बेहद आक्रामक खेल दिखाया।
भारत को नीदरलैंड्स ने 0-2 से हराया
भारत के खिलाफ इस मैच के पहले क्वार्टर में नीदरलैंड्स के लिए दूसरे ही मिनट में यिब्बी जानसेन ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। जब पहले क्वार्टर का खेल हुआ इसके बाद भारत मैच में 0-1 से पीछे था। दूसरे राउंड में दोनों टीमों की तरफ से एक भी गोल नहीं हो पाया और हाफ टाइम के बाद भी भारत 0-1 से पीछे ही रहा।
नीदरलैंड्स ने तीसरे क्वार्टर में फिर से एक गोल किया। इस टीम के लिए 38वें मिनट में मालटा ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया और भारत 0-2 से पिछड़ गया। जब तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हुआ तब स्कोर नीदरलैंड्स के पक्ष में था जो 2-0 था। इसके बाद चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने खूब जोर लगाया, लेकिन नीदरलैंड्स की मजबूत रक्षापंक्ति को भेद पाने में भारतीय महिला टीम सफल नहीं हो पाई और उसे हार मिली।
दूसरे राउंड में ये भारत का पहला मुकाबला था जिसमें भारत को हार मिली। हालांकि इस हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग धूमिल हो गई है। वैसे भारत को एक मैच अभी और खेलना है जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा और दूसरी टीमों के भी मुकाबले होने हैं ऐसे में क्या स्थिति बनती है इस पर निगाहें लगी रहने वाली है।
सिराज हैं बेन स्टोक्स से आगे, टॉप-10 में दो भारतीय; WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 बॉलर
मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दो विकेट लिए और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
