FIFA World Cup Final 2026 Live Streaming: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना की टीम अपने खिताब का बचाव करने के लिए मैदान पर उतरेगी जहां उसका सामना स्पेन के साथ होगा। अर्जेंटीना की टीम लगातार दूसरी बार और ओवरऑल तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने की कोशिश करेगी तो वहीं स्पेन दूसरी बार खिताब को अपने नाम करने की कोशिश करेगा।
फाइनल से पहले की ज्यादा चर्चा लियोनेल मेसी और लैमिन यामाल के इर्द-गिर्द रही है और इस मैच को एक अनुभवी दिग्गज और एक उभरते हुए युवा टैलेंट के बीच की टक्कर के तौर पर देखा जा रहा है। मेसी के लिए यह टूर्नामेंट अब तक शानदार रहा है उन्होंने आठ गोल किए हैं और चार असिस्ट दिए हैं। वहीं यामाल के लिए यह फाइनल खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है कि वे फुटबॉल के अगले ग्लोबल सुपरस्टार के तौर पर मेसी की जगह लेने के लिए तैयार हैं। खिलाड़ियों के बीच होने वाले व्यक्तिगत मुकाबले के अलावा लियोनेल स्कालोनी और लुइस डे ला फुएंते के बीच रणनीतिक टक्कर भी इस मैच में बहुत अहम होगी।
स्कालोनी ने एक ऐसी टीम तैयार की है जो एकजुट होकर खेलती है और हर खिलाड़ी अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप जिताने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं दूसरी ओर डे ला फुएंते ने स्पेन की मशहूर टिकी-टाका शैली में नई जान फूंकी है। इस फाइनल मैच में दुनिया के सबसे बेहतरीन अटैक और सबसे मजबूत डिफेंस के बीच भी मुकाबला होगा। अर्जेंटीना ने फाइनल तक के सफर में 19 गोल किए हैं जबकि स्पेन ने सिर्फ एक गोल खाया है। ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है और इसके भारत में कैसे लाइव देश सकते हैं जानिए।
भारत में अर्जेंटीना बनाम स्पेन का मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत में अर्जेंटीना बनाम स्पेन फाइनल मैच 20 जुलाई को रात 12:30 बजे से खेला जाएगा होगा।
भारत में अर्जेंटीना बनाम स्पेन फाइनल को लाइव कहां देख सकते हैं?
भारत में दर्शक स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल को United8 Sports SD और HD टेलीविजन चैनलों पर लाइव देख सकते हैं।
भारत में अर्जेंटीना बनाम स्पेन फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां की जाएगी?
भारत में अर्जेंटीना बनाम स्पेन फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 पर की जाएगी।
शिवम-बुमराह आउट, इन तीन खिलाड़ियों को मौका; तीसरे वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए। बुमराह इंजर्ड होने की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
