फीफा वर्ल्ड कप 2026 का कारवां धीरे-धीरे आगे बढ़ता जा रहा है और अब तक हमें कई बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले हैं। इस इवेंट के 5वें दिन बेहद मजबूत टीम स्पेन और पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे के बीच जिस तरह का मैच हुआ उसने सबको चौंका दिया। कमाल की बात ये रही कि इस सीजन में डेब्यू करने वाली टीम ने स्पेन को एक भी गोल नहीं करने दिया और दोनों टीमों के बीच मैच 0-0 के अंतर से समाप्त हुआ।
वहीं इस वर्ल्ड कप के 5वें दिन हुए अन्य मुकाबलों में मिस्र ने भी बेल्जियम जैसी मजबूत टीम को बेहद कड़ी टक्कर दी और दोनों के बीच मैच एक-एक की बराबरी पर समाप्त हुआ तो वहीं ग्रुप ए के मुकाबले में सऊदी अरब ने उरुग्वे को नहीं जीतने दिया और ये मैच भी एक-एक की बराबरी पर खत्म हुआ। यानी पांचवें दिन स्पेन, मिस्र और उरुग्वे को अपने-अपने मैचों में जीत नहीं मिला और इन टीमों को ड्रॉ खेलना पड़ा।
स्पेन है खिताब का प्रबल दावेदार
स्पेन को इस बार भी खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है, लेकिन इस टीम की केप वर्डे के खिलाफ एक भी नहीं चली और इसके खिलाफ स्पेन एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पाया। वहीं स्पेन ने भी केप वर्डे को एक भी गोल नहीं करने दिया और नतीजा अंत में 0-0 का रहा। इस मैच में केप वर्डे से 40 साल के अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा ने गजब का खेल दिखाया और उन्होंने अपने गोल पोस्ट में स्पेन के एक भी शॉट को अंदर नहीं आने दिया। हालांकि स्पेन के लिए एक मौका बना था जब फेरान टोरेस ने लगभग गोल कर दिया था, लेकिन गेंद क्रॉसबार से टकरा दिया और इस टीम की उम्मीद खत्म हो गई। स्पेन के युवा स्टार लामिन यामाल को भी मैदान पर उतारा गया, लेकिन वो भी अपनी टीम के लिए गोल नहीं कर पाए।
उरुग्वे-सऊदी अरब का मैच रहा ड्रॉ
ग्रुप एच के दूसरे मैच में उरुग्वे का सामना सऊदी अरब के साथ हुआ जो काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में सऊदी अरब ने पहले हाप में एक गोल करके बढ़त बना ली थी। सऊदी अरब के लिए ये गोल अब्दुलेलाह अल अमरी ने की थी। दूसरे हाफ में उरुग्वे ने सऊदी अरब पर दवाब बनाया और मैच समाप्त होने में जब दस मिनट बचे थे तब मैक्सी अराउजो ने गोल करके टीम के स्कोर को 1-1 की बराबरी पर ला दिया और अपनी टीम को हार से बचा लिया। उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा ने इतिहास रच दिया और 39 साल 364 दिन की उम्र में वो फुटबॉल वर्ल्ड कप में उरुग्वे की तरफ से खेलने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर बने।
बेल्जियम-मिस्र का मैच 1-1 से रहा ड्रॉ
ग्रुप जी के मुकाबले में मिस्र के सामने बेल्जियम की चुनौती थी और दो मजबूत टीमों के बीच हुआ ये मैच काफी रोमांचक रहा। मिस्र के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सालाह ने पहले हाफ के 19वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी, लेकिन इसके बाद ये टीम मैच के अंत तक कोई गोल नहीं कर पाया। हालांकि मिस्र ने काफी समय तक अपनी बढ़त बनाए रखी, लेकिन 66वें मिनट में थॉमस म्यूनियर के खतरनाक क्रॉस को रोकने की कोशिश में डिफेंडर मोहम्मद हानी ने गेंद अपने ही गोल में डाल दी और बेल्जियम को बराबरी का गोल मिल गया। हानी की गलती की वजह से बेल्जियम को एक गोल मिल गया और ये मैच भी बराबरी पर ही समाप्त हुआ। हानी अगर ये गलती नहीं करते तो मिस्र मैच जीत जाता।
वैभव सूर्यवंशी को मिल सकती है सजा, किसी खिलाड़ी को धक्का देने पर क्या कहता है आईसीसी का नियम
श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में इंडिया ए को हार मिली और इसके बाद मैदान का माहौल गर्म हो गया। श्रीलंका के खिलाड़ियों द्वारा टिप्पणी किए जाने के बाद वैभव ने विशेन हलंबागे को धक्का दे दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
