फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और अब 8 टीमें क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए शॉर्ट लिस्ट हो चुकी हैं। राउंड ऑफ 16 में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले जिसमें ब्राजील, पुर्तगाल जैसी टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई तो वहीं 72 साल के बाद स्विट्जरलैंड की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। स्विट्जरलैंड की टीम ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की और अब क्वार्टर फाइनल में इस टीम का सामना अर्जेंटीना के साथ होगा।

फ्रांस का सामना मोरक्को से

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला क्वार्टर-फाइनल फ्रांस और मोरक्को के बीच फॉक्सबोरो में खेला जाएगा। फ्रांस ने राउंड ऑफ 16 में पराग्वे के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल की थी जबकि मोरक्को ने ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में सह-मेजबान कनाडा को 3-0 से बुरी तरह हराया था। दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन का मुकाबला बेल्जियम से होगा। ‘रेड डेविल्स’ (बेल्जियम) ने सोमवार को राउंड ऑफ 16 के मैच में अमेरिका को 4-1 से हराया था। हालांकि उन्हें स्पेन के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा क्योंकि स्पेन ने इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी गोल नहीं खाया है।

अर्जेंटीना को चुनौती देगा स्विट्जरलैंड

हैरी केन की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम शनिवार को अर्लिंग हालैंड की नॉर्वे से भिड़ेगी। ‘थ्री लायंस’ (इंग्लैंड) ने एस्टाडियो एज्टेका में हुए कड़े मुकाबले में मैक्सिको को 3-2 से हराया था जबकि नॉर्वे ने हालैंड के दो गोल की बदौलत पांच बार की चैंपियन ब्राजील को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। चौथा और आखिरी क्वार्टर-फाइनल मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा। स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को 4-3 से हराया था।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर-फाइनल मैचों का शेड्यूल (भारतीय समय के मुताबिक)

दिनांकदिनटीम 1टीम 2स्थानमैच टाइमिंग
जुलाई 10शुक्रवारफ्रांसमोरक्कोजिलेट स्टेडियम, फॉक्सबोरो1:30 AM
जुलाई 11शनिवारस्पेनबेल्जियमसोफी स्टेडियम, इंगलवुड12:30 AM
जुलाई 12रविवारनॉर्वेइंग्लैंडहार्ड रॉक स्टेडियम, मियामी गार्डंस2:30 AM
जुलाई 12रविवारअर्जेंटीनास्विट्जरलैंडएरोहेड स्टेडियम, कैनसस सिटी6:30 AM

मेसी नंबर 1, एम्बाप्पे को पीछे छोड़ा; फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 के बाद सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

मेसी ने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में मिस्र के खिलाफ एक गोल किया और अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में मदद की। मेसी अब गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे निकल गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)