FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कई ऐसे रिकॉर्ड बने जो पहली बार देखने को मिले। वहीं पहली बार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 48 टीमे खेलीं, सबसे ज्यादा मैच हुए और सबसे लंबा फीफा वर्ल्ड कप भी यही रहा। इस टूर्नामेंट के लिए प्राइज मनी भी ऐतिहासिक है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी का इस बार ऐलान किया गया है। इस बार टूर्नामेंट के लिए कुल 871 मिलियन डॉलर (करीब 8,395.65 करोड़ भारतीय रुपये) का रिकॉर्ड पुरस्कार पूल रखा गया है।

इस बार फीफा विश्व कप 2026 की प्राइज मनी कुल 871 मिलियन डॉलर की राशि में से 703 मिलियन डॉलर (करीब 6775.8 करोड़ भारतीय रुपये) प्रदर्शन के आधार पर बांटे जाएंगे। वहीं 168 मिलियन डॉलर (करीब 1619.2 करोड़ रुपये) सभी क्वालिफाई करने वाली टीमों को भागीदारी शुल्क और तैयारी करने के अनुदान के रूप में मिलेंगे।

पिछले संस्करण की बात करें तो विजेता टीम को 348 करोड़ भारतीय रुपये (42 मिलियन डॉलर) मिले थे। रनर अप को 248 करोड़ की राशि दी गई थी। जबकि टूर्नामेंट में शामिल 32 टीमों में कुल 3600 करोड़ रुपए से ज्यादा की इनामी राशि बांटी गई थी।

इस बार फीफा वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करने वाली हर टीम को करीब 12.5 मिलियन डॉलर (करीब 120.4 करोड़ रुपये) की राशि मिलेगी। वहीं फीफा द्वारा यह ऐलान भी किया गया है कि इस बार विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को एक खास गोल्डन रिंग भी दी जाएगी। फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार चैंपियन टीम के खिलाड़ियों और सभी सपोर्ट स्टाफ मेंबर्स को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ-साथ चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी

  • चैंपियन टीम: 51 मिलियन डॉलर (490 करोड़ भारतीय रुपये)
  • रनर अप: 33 मिलियन डॉलर (317 करोड़ भारतीय रुपये)
  • तीसरे स्थान: 29 मिलियन डॉलर (279 करोड़ भारतीय रुपये)
  • चौथे स्थान: 27 मिलियन डॉलर (259 करोड़ भारतीय रुपये)
  • 5वें-8वें स्थान: 182 करोड़ रुपये प्रत्येक टीम
  • 9वें-16वें स्थान: 144 करोड़ रुपये प्रत्येक टीम
  • 17वें-32वें स्थान: 105 करोड़ रुपये प्रत्येक टीम
  • 33वें-48वें स्थान: 86 करोड़ रुपये प्रत्येक टीम

अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होगा फाइनल

दूसरी ओर, मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। इंग्लैंड ने पहले हाफ में बढ़त बनाई थी, लेकिन दूसरे हाफ में एंजो फर्नांडीज ने बराबरी का गोल दागा। इसके बाद इंजरी टाइम में लाउतारो मार्टिनेज ने विजयी गोल कर अर्जेंटीना को फाइनल का टिकट दिला दिया।

इस हार के साथ इंग्लैंड का 1966 के बाद पहली बार विश्व कप फाइनल खेलने का सपना टूट गया। वहीं स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 2010 में विश्व कप जीतने के बाद यह पहला मौका है जब स्पेन की टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में रेफरी बने स्लावको विंचिच, 6 साल पहले ‘सेक्स पार्टी’ और ड्रग्स रेड में हिरासत में लिए गए थे

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में रेफरी की जिम्मेदारी स्लावको विंचिच निभाएंगे। साल 2020 में वह बोस्निया में कथित सेक्स पार्टी और ड्रग्स रेड के दौरान हिरासत में लिए जाने के कारण चर्चा में आए थे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर