FIFA World Cup Live Streaming: चार साल में एक बार होने वाला फुटबॉल का सबसे बड़ा इवेंट फिर से आ गया है। इस साल अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। फुटबॉल का यह महाकुंभ भारतीय समयानुसार गुरुवार 11 जून 2026 की देर रात 12:30 बजे से शुरू होगा और 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में फाइनल के साथ खत्म होगा।
ग्रुप स्टेज 27 जून तक चलेगा। इसके बाद टूर्नामेंट नए शुरू किये गए ‘राउंड ऑफ 32’ में जाएगा, जहां से फाइनल की असली दौड़ शुरू होगी। इस तरह फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें से 78 मैच अमेरिका, जबकि 13-13 मैच मेक्सिको और कनाडा में होंगे। फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहली बार हाफ-टाइम शो होगा।
मेजबान मैक्सिको अपना पहला मैच मैक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज्टेका में ग्रुप A के तहत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। यह मैच तब हो रहा है जब इन दोनों टीमों के बीच आखिरी बार 2010 में दक्षिण अफ्रीका में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान मुकाबला हुआ था। ग्रुप A का दूसरा मैच दक्षिण कोरिया और चेक गणराज्य के बीच शुक्रवार सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
कैसा है FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फॉर्मेट?
फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 में चार-चार टीमों के 12 ग्रुप हैं। इन्हें ग्रुप A से L तक नाम दिया गया है। हर टीम राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में तीन-तीन ग्रुप-स्टेज मैच खेलेगी। कुल 32 टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें अपने आप क्वालिफाई करेंगी। इससे 24 जगहें भर जाएंगी।
सभी ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली आठ सबसे अच्छी टीमें जुड़ेंगी। इन 8 टीमों का फैसला पॉइंट्स, किये गए गोल और गोल अंतर के आधार पर होगा। नए फॉर्मेट में ‘राउंड ऑफ 32’ शामिल किया गया है। मतलब ट्रॉफी जीतने की राह में टीमों को एक अतिरिक्त नॉकआउट मैच खेलना होगा।
किस ग्रुप में हैं कौन-कौन टीमें
- ग्रुप A: मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, चेक गणराज्य।
- ग्रुप B: कनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड।
- ग्रुप C: ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड।
- ग्रुप D: संयुक्त राज्य अमेरिका, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की।
- ग्रुप E: जर्मनी, कुराकाओ, आइवरी कोस्ट, इक्वाडोर।
- ग्रुप F: नीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया।
- ग्रुप G: बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड।
- ग्रुप H: स्पेन, काबो वर्डे, सऊदी अरब, उरुग्वे।
- ग्रुप I: फ्रांस, सेनेगल, इराक, नॉर्वे।
- ग्रुप J: अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन।
- ग्रुप K: पुर्तगाल, डीआर कांगो, उज्बेकिस्तान, कोलंबिया।
- ग्रुप L: इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा।
फुटबॉल विश्व कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी कितने बजे शुरू होगी?
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे शुरू होगी।
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी कहां होगी?
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी मैक्सिको सिटी के मशहूर एस्टाडियो एज़्टेका (Estadio Azteca) में होगी।
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी किस चैनल पर दिखाई जाएगी?
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी UNITE8 स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव दिखाई जाएगी।
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 पर उपलब्ध होगी।
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन से कलाकार परफॉर्म करेंगे?
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले मुख्य कलाकारों में शकीरा, बर्ना बॉय, एलेजांद्रो फर्नांडीज, बेलिंडा, जे बाल्विन और टायला हैं। इसके अलावा कुछ अन्य कलाकार भी हैं, जिनमें माना मैक्सिकन रॉक बैंड, लीला डाउंस, वेनेजुएला के कलाकार डैनी ओशन और लॉस एंजिल्स अज़ुलेस कुम्बिया ग्रुप शामिल है।
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का भारत में लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होगा?
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 का भारत में Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD और Unite8 Sports 2, Unite8 Sports 2 HD लाइव टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के कुछ मैचों का लाइव टेलीकास्ट करने वाला है। इसमें फीफा विश्व कप 2026 का सबसे पहला मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले दूरदर्शन पर मुफ्त में दिखाए जाएंगे।
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग किस OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी?
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
FIFA World Cup 2026: विश्व कप में टूट सकते हैं ये 9 रिकॉर्ड, मेसी, रोनाल्डो और एमबाप्पे रच सकते हैं इतिहास
विश्व कप 2026 में फुटबॉल के कई बड़े रिकॉर्ड पर नजर होगी। मेसी और रोनाल्डो से लेकर एमबाप्पे तक कई दिग्गज खिलाड़ी इतिहास रचने के करीब हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
