फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्पेन और फ्रांस के बीच खेला गया जिसमें फ्रांस को 2-0 से हार मिली और ये टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई। वहीं स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने का कमाल किया। अब स्पेन और फ्रांस के बीच हुए पहले सेमीफाइनल के बाद बात अगर इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने की हो तो इस लिस्ट में एम्बाप्पे पहले स्थान पर बने हुए हैं।

एम्बाप्पे ने इस सीजन में कुल 8 गोल किए और 3 असिस्ट भी उनके नाम है। वहीं अर्जेंटीना के कप्तान ने भी 8 गोल किए हैं और 2 असिस्ट उनके नाम पर है। फ्रांस की तरफ से पहले सेमीफाइनल में एम्बाप्पे एक भी गोल नहीं कर पाए थे ऐसे में जब मेसी दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तब उनके पास एम्बाप्पे को पीछे छोड़ने और नंबर 1 बनने का मौका होगा। हालांकि फ्रांस तीसरे स्थान के लिए मैच खेलेगा ऐसे में बाजी पलट सकती है, लेकिन फिलहाल मेसी के पास तो टॉप पर आने का चांस है।

वहीं अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में हरा दिया और फाइनल में पहुंच गई तब मेसी के पास गोल्डन बूट जीतने का शानदार अवसर होगा, लेकिन अभी ये बाद की बात है। वैसे पहले सेमीफाइनल के बाद सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एम्बाप्पे पहले तो वहीं मेसी दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे स्थान पर अभी एर्लिंग हालैंड हैं जबकि जूड बेलिंगहम चौथे तो वहीं हैरी केन पांचवें स्थान पर हैं।

स्पेन-फ्रांस पहले सेमीफाइनल के बाद सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

रैंकप्लेयरगोलअसिस्टखेले गए मिनट
1किलियन एम्बाप्पे83657
2लियोनेल मेसी82607
3एर्लिंग हालैंड70537
4जूड बेलिंगहम61574
5हैरी केन61627
6उस्मान डेम्बेले52585
7मिकेल ओयारजाबल51599
8इस्माइला सार41419
9जूलियन क्विनोन्स41440
10विनिसियस जूनियर41505

FIFA World Cup: स्पेन ने फ्रांस को हराया, 16 साल बाद फाइनल में बनाई जगह; एम्बाप्पे के खिलाफ यामाल का रिकॉर्ड कायम

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हरा कर फाइनल में जगह बना ली। स्पेन 96 साल के फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार फाइनल में पहुंचा। स्पेन एक बार ये खिताब 2010 जीत चुका है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)