डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना 12 जुलाई यानी रविवार को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारतीय समय के मुताबिक ये मैच कैनसस सिटी स्टेडियम में सुबह 6.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर अर्जेंटीना सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगा।

लियोनेल स्कालोनी की टीम ने नॉकआउट राउंड में काफी मुश्किलों का सामना किया था जिसमें केप वर्डे को हराने के लिए उन्हें एक्स्ट्रा टाइम की जरूरत पड़ी और राउंड 16 में मिस्र के खिलाफ 2-0 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-2 से जीत हासिल की थी जिसमें एंजो फर्नांडीज ने 90वें मिनट में विनिंग गोल किया। इन मुश्किलों के बावजूद अर्जेंटीना को चोट की कोई समस्या नहीं है और स्कालोनी के पास पूरी तरह से फिट स्क्वाड मौजूद है।

स्विट्जरलैंड के खिलाफ अर्जेंटीना की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले स्कालोनी को टीम चुनने के लिए कुछ अहम फैसले लेने हैं। उन्हें लियोनेल मेसी के साथ खेलने के लिए जूलियन अल्वारेज की लगातार दबाव बनाने की क्षमता और लौटारो मार्टिनेज की शारीरिक ताकत में से किसी एक को चुनना होगा। मिस्र के खिलाफ मैच में दो असिस्ट करने की वजह से मार्टिनेज के खेलने की संभावना बढ़ गई है।

निकोलस टैग्लियाफिको और फाकुंडो मदीना लेफ्ट-बैक की भूमिका के लिए होड़ में हैं जबकि नहुएल मोलिना और गोंजालो मोंटियल राइट-बैक के लिए मुकाबला कर रहे हैं, हालांकि मोंटियल को एक और बुकिंग मिलने पर सस्पेंशन का सामना करना पड़ सकता है। मिडफील्ड में रोड्रिगो डी पॉल, एंजो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर और लिएंड्रो परेडेस के अपनी जगह बनाए रखने की उम्मीद है।

स्विट्जरलैंड की बात करें तो इस टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता स्टार फॉरवर्ड जोहान मंजाम्बी को लेकर है। उन्होंने तीन गोल किए हैं, लेकिन घुटने की चोट से उबरने के लिए उन्हें समय से होड़ करनी पड़ रही है। इसी चोट के कारण उन्हें राउंड ऑफ 16 के मैच से बाहर होना पड़ा था। मिशेल एबिशर और लुका जैक्वेज भी टीम से बाहर हैं। स्विट्जरलैंड ने अर्जेंटीना के खिलाफ अब तक हुए सात मैचों में कभी जीत हासिल नहीं की है। उन्हें 1966 के ग्रुप स्टेज में 2-0 से और 2014 के राउंड ऑफ 16 में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

अर्जेंटीना की संभावित शुरुआती प्लेइंग इलेवन: एमिलियानो मार्टिनेज, नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसेंड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, लिएंड्रो पेरेडेस, एंजो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, लियोनेल मेसी, लुटारो मार्टिनेज।

स्विट्जरलैंड की संभावित शुरुआती प्लेइंग इलेवन: ग्रेगर कोबेल, डेनिस जकारिया, निको एल्वेडी, मैनुअल अकांजी, रिकार्डो रोड्रिग्ज, रेमो फ्रायुलर, ग्रेनाइट जाका, डैन एनडोये, अर्दोन जशारी, रूबेन वर्गास, ब्रील एम्बोलो।

रोहित नंबर 1, श्रेयस निकले सूर्यकुमार से आगे; T20I में इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दसवें स्थान पर हैं जबकि एमएस धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जो युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)