फुटबॉल का खेल 90 मिनट का होता है और इसमें 45-45 मिनट को दो पीरियड होते हैं जिनके बीच 15 मिनट का ब्रेक होता है, लेकिन 2026 के फीफा वर्ल्ड कप में ये नियम बदल जाएगा। यही नहीं पहली बार हर मैच में हर हाफ के बीच में पानी पीने के लिए ब्रेक दिया जाएगा। ये ब्रेक पहले हाफ के 22वें मिनट में और दूसरे हाफ के 67वें मिनट में होंगे और मौसम कैसा भी हो ये ब्रेक जरूरी होंगे।
इस बार फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में किया जाएगा और यहां पर गर्मी होगी। गर्मी में होने वाले इस टूर्नामेंट को देखते हुए फीफा के लिए गर्मी से बचाव और खिलाड़ियों की सेहत का ध्यान रखना सबसे बड़ी चिंता बन गई है। ऐसे में फीफा ने एक जैसा नियम अपनाने का फैसला किया है जिसे हर मैच में लागू किया जाएगा। इन ब्रेक की वजह से इस गर्मी में फुटबॉल काफी हद तक हॉकी, बास्केटबॉलर और अमेरिकन फुटबॉल जैसा लगेगा।
फीफा ने ब्रेक के नियमों में किए बदलाव
फीफा द्वारा किए गए इस बदलाव के बाद से फुटबॉल असल में चार-क्वार्टर वाला खेल बन गया है। 45 मिनट तक बिना रुके खेलने के बजाय अब टीमों को हर हाफ के बीच में थोड़ा ब्रेक मिलेगा। हॉकी खिलाड़ी इस कॉन्सेप्ट से पहले से ही परिचित हैं। कोच क्वार्टर ब्रेक का इस्तेमाल प्रेसिंग पैटर्न बदलने, डिफेंसिव स्ट्रक्चर को फिर से व्यवस्थित करने और खेल की गति में आने वाले उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए करते हैं।
अब फुटबॉल मैनेजरों के पास भी कुछ ऐसा ही है। तीन मिनट सुनने में भले ही ज्यादा नहीं लगे, लेकिन ऊंचे स्तर पर, यह नए निर्देश देने, दबाव में खेल रहे खिलाड़ियों को शांत करने या पिच पर पैदा हो रही रणनीतिक समस्याओं पर प्रतिक्रिया देने के लिए काफी समय होगा। हाइड्रेशन ब्रेक से कोचिंग का तरीका भी बदल सकता है। जहाँ खिलाड़ी टचलाइन के बाहर कदम नहीं रख सकते, वहीं यूएसए के कोच मौरिसियो पोचेटिनो ने हाल ही के एक मैच के दौरान मैदान पर ही अपनी टीम को एक लैपटॉप के चारों ओर इकट्ठा करके टैक्टिकल फुटेज का रिव्यू किया।
यानी हाफ टाइम तक इंतजार करने के बजाय कोच अब रियल टाइम में विजुअल फीडबैक दे सकते हैं। इसलिए बेंच के पीछे बैठे एनालिस्ट अब पहले से कहीं ज्यादा असरदार हो जाएंगे और मैनेजरों के सिर्फ टचलाइन से चिल्लाकर निर्देश देने के दिन शायद अब बीतने वाले हैं। फीफा ने ब्रॉडकास्टर्स को अनिवार्य रुकावटों के दौरान विज्ञापन दिखाने की अनुमति दे दी है। इसके नियम बहुत सोच-समझकर बनाए गए हैं। अगर ब्रॉडकास्टर्स स्प्लिट-स्क्रीन कवरेज का इस्तेमाल करते हैं और मैच को दिखाते रहते हैं, तो सिर्फ फीफा के पार्टनर और वर्ल्ड कप के आधिकारिक स्पॉन्सर ही विज्ञापन दे सकते हैं। अगर वे मैच का फीड पूरी तरह से हटा देते हैं, तो ब्रॉडकास्टर्स वह स्लॉट दूसरे विज्ञापनदाताओं को बेच सकते हैं।
इसके अलावा, जब रेफरी हाइड्रेशन ब्रेक शुरू होने की सीटी बजाए तो उसके 20 सेकंड के अंदर विज्ञापन शुरू नहीं होने चाहिए और खेल फिर से शुरू होने से 30 सेकंड से ज्यादा समय पहले ब्रॉडकास्टर्स को वापस मैच पर लौटना होगा। इस वर्ल्ड कप में 104 मैच होंगे और हर मैच में दो अनिवार्य हाइड्रेशन ब्रेक होंगे जो हर हाफ में एक होगा। हर ब्रेक तीन मिनट का होगा और पूरे टूर्नामेंट में यह कुल 624 अतिरिक्त मिनट हो जाते हैं।
वैभव को मौका, श्रेयस कप्तान; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए इन खिलाड़ियों को भारतीय टी20 टीम में मिल सकती है जगह
आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का चयन शनिवार को किया जाएगा। माना जा रहा है कि भारतीय टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हो सकती है तो वहीं श्रेयस अय्यर टी20 टीम के कप्तान बनाए जा सकते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
