मोरक्को के खिलाफ अपने पहले मैच में निराशाजनक ड्रॉ के बाद, ब्राजील ने फिलाडेल्फिया में हैती को 3-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। सेलेसाओ (ब्राजील की टीम) ने शुरुआत से ही इस मैच में दबदबा बनाए रखा और उन्हें लगा कि राफिन्हा ने उन्हें शुरुआती बढ़त दिला दी है, लेकिन ऑफसाइड होने के कारण गोल को अमान्य करार दिया गया। 23वें मिनट में उनके दबाव का आखिरकार फायदा मिला, जब बॉक्स के अंदर हुई गहमागहमी के बाद मैथियस कुन्हा ने गोल कर दिया।

ब्राजील ने 3-0 से जीता मैच

कुन्हा ने 36वें मिनट में ब्राजील की बढ़त को दोगुना कर दिया और विनीसियस जूनियर के पास पर उन्होंने तेजी से जवाबी हमला करते हुए गोल किया। इसके बाद रियल मैड्रिड के इस स्टार खिलाड़ी ने पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में खुद भी गोल किया उन्होंने लुकास पाक्वेटा के पास पर तेज़ी से दौड़ लगाई और शांति से जॉनी प्लासिड को छकाते हुए गेंद को गोल में पहुंचा दिया। ब्रेक के बाद हैती ने ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया और रिकार्डो एडे के जरिए गोल के करीब भी पहुंचे जिनके जबरदस्त हेडर को एलिसन ने शानदार ढंग से बचाया। हालांकि ब्राजील ने खेल पर पूरी पकड़ बनाए रखी और अपनी पहली जीत पक्की करते हुए ग्रुप C में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। ब्राजील के अब 3 मैचों में 4 अंक हैं।

यूएसए ने अगले दौर में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान टीम अमेरिका का शानदार प्रदर्शन जारी है और इस टीम ने ग्रुप डी के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा दिया और अगले दौर यानी राउंड ऑफ 32 में जगह पक्की कर ली। सिएटल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में अमेरिकी खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया पर अटैक करना शुरू कर दिया था। उन्होंने मैच के पहले हाफ में ही दो गोल दागकर ऑस्ट्रेलिया को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया था।

खेल के 11वें मिनट में ही अमेरिका ने अपना पहला गोल किया और बढ़त को 1-0 कर दिया जिसके बाद से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम और दवाब में नजर आई। इसके बाद पहले हाफ खत्म होने से ठीक पहले अमेरिका ने अपनी बढ़त को 2-0 कर लिया। मैच के 43वें मिनट में सर्जिनो डेस्ट ने गोल करने का एक बेहतरीन प्रयास किया। इसी दौरान मिले एक मौके का फायदा उठाते हुए एलेक्स फ्रीमैन ने डी-बॉक्स के अंदर से एक शानदार हेडर लगाया और गेंद को सीधे गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। इस तरह हाफ-टाइम तक अमेरिका 2-0 से आगे हो गया। अगले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई और अमेरिका (यूएसए) को जीत मिली।

रोहित हैं सचिन से आगे, धोनी नहीं कोहली नंबर 1; इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-11 भारतीय कप्तान

भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धोनी से आगे कोहली हैं जबकि इस लिस्ट में रोहित और सचिन इस स्थान पर हैं। गिल 11वें नंबर पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)