अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2020 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने के बाद लियोनेल मे गोल्डन बूट की रेस में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अटलांटा स्टेडियम में राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में मिस्र (इजिप्ट) के खिलाफ 2-0 से पिछड़ने के बाद, मौजूदा चैंपियन टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन अर्जेंटीना ने आखिरी पलों में गजब की वापसी करते हुए मैच को 3-2 से जीत लिया। मेसी ने इस मैच में भी एक गोल गिया और राउंड ऑफ 16 के बाद सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एम्बाप्पे को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर आ गए।

मेसी गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे

मिस्र के खिलाफ एक गोल करने के बाद टूर्नामेंट में मेसी के कुल गोल की संख्या आठ हो गई है। इससे वे किलियन एम्बाप्पे और एर्लिंग हालैंड से आगे निकल गए है, जो सात-सात गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनके असिस्ट को मिलाकर उनका कुल गोल योगदान नौ (आठ गोल और एक असिस्ट) हो गया है, जिससे वे एम्बाप्पे के बराबर आ गए हैं, जिनके नाम सात गोल और दो असिस्ट हैं। फीफा के गोल्डन बूट नियमों के अनुसार गोल मुख्य पैमाना होता है और अगर खिलाड़ियों के गोल बराबर रहते हैं तो असिस्ट को पहला टाई-ब्रेकर माना जाता है। अगर इसके बाद भी खिलाड़ी बराबरी पर रहते हैं तो सबसे कम मिनट खेलने वाले खिलाड़ी को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस गोल ने सबसे बड़े मंच पर मेसी की शानदार विरासत को और आगे बढ़ाया। अर्जेंटीना के कप्तान के नाम अब फीफा वर्ल्ड कप में 21 गोल हो गए हैं जिससे टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के तौर पर उनकी स्थिति और मजबूत हो गई है। उनका यह गोल पहले हाफ में पेनल्टी चूकने के बाद आया। इस चूक के साथ ही अर्जेंटीना के कप्तान के नाम पर फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास (शूटआउट को छोड़कर) में सबसे ज्यादा पेनल्टी मिस करने वाले खिलाड़ी का एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

हालांकि क्वार्टर-फाइनल से पहले गोल्डन बूट की रेस अभी भी रोमांचक बनी हुई है। पराग्वे के खिलाफ फ्रांस की 1-0 की जीत में पेनल्टी स्पॉट से विजयी गोल करके एमबाप्पे रेस में बने हुए हैं, जबकि नॉर्वे ने ब्राजील को चौंकाकर अंतिम आठ में जगह बनाई और इस दौरान हालैंड ने दो गोल किए। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन भी मेक्सिको के खिलाफ 3-2 की जीत में पेनल्टी स्पॉट से गोल करके रेस में बने हुए हैं। इस गोल के साथ टूर्नामेंट में उनके कुल गोल की संख्या छह हो गई है।

राउंड ऑफ 16 के बाद सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

रैंकप्लेयरदेशगोलअसिस्ट
1लियोनेल मेसीअर्जेंटीना81
2किलियन एम्बाप्पेफ्रांस72
3एर्लिंग हालैंडनॉर्वे70
4हैरी केनइंग्लैंड61
5उस्मान डेम्बेलेफ्रांस42
6इस्माइला सारसेनेगल41
7मिकेल ओयारजाबलस्पेन41
8जूलियन क्विनोन्समैक्सिको41
9जूड बेलिंगहमइंग्लैंड41
10विनिसियस जूनियरब्राजील41

श्रेयस ने बताया भारत को क्यों मिली टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार, सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई टीम इंडिया

भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम इंडिया ने कहां पर मैच गंवा दिया। इस मैच में जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 3 विकेट लिए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)