अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराया और फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन से होगा जहां वे अपना खिताब बचाने और ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनने की कोशिश करेंगे। अर्जेंटीना की इस जीत में लियोनेल मेसी एक बार फिर अहम भूमिका में रहे उन्होंने अपनी टीम के उन दोनों गोलों में असिस्ट किया जो एंजो फर्नांडीज और लॉटारो मार्टिनेज ने किए थे।

मेसी ने तोड़ा 68 साल पुराना रिकॉर्ड

फाइनल में पहुंचने के साथ ही मेसी ने एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 39 साल 25 दिन की उम्र में लियोनेल मेसी फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने स्वीडन के गुन्नार ग्रेन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 37 साल 241 दिन की उम्र में इटली के खिलाफ 1958 का वर्ल्ड कप फाइनल खेला था। इस तरह मेसी 39 साल की उम्र के बाद फाइनल खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

प्लेयरदेशउम्रसाल
लियोनेल मेसीअर्जेंटीना39 साल 25 दिन2026
गुन्नार ग्रेनस्वीडन37 साल 241 दिन1958
निल्टन सैंटोसब्राजील37 साल 32 दिन1962
ओलिवियर गिरौडफ्रांस36 साल 79 दिन2022
मिरोस्लाव क्लोजजर्मनी36 साल 34 दिन2014
निल्स लीडहोमस्वीडन35 साल 264 दिन1958

मेसी ने की माराडोना की बराबरी

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी लियोनेल मेसी सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बने और सेमीफाइनल मुकाबला खेलने वाले 39 साल से ज्यादा उम्र के पहले आउटफील्ड खिलाड़ी बने। उन्होंने वेस्ट जर्मनी के फ्रिट्ज वाल्टर का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 37 साल और 236 दिन की उम्र में 1958 का फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला था। लियोनेल मेसी डिएगो माराडोना (1986, 1990) के बाद अपनी टीम को लगातार दो फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान भी बन गए।

फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

प्लेयरदेशउम्रसाल
लियोनेल मेसीअर्जेंटीना39 साल, 21 दिन2026
फ्रिट्ज वाल्टरवेस्ट जर्मनी37 साल, 236 दिन1958
गुन्नार ग्रेनस्वीडन37 साल, 236 दिन1958
लुका मोड्रिचक्रोएशिया37 साल, 95 दिन2022
निल्टन सैंटोसब्राजील37 साल, 28 दिन1962

मेसी बने नंबर 1, एम्बाप्पे को पीछे छोड़ा; अर्जेंटीना-इंग्लैंड सेमीफाइनल के बाद सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-10 प्लेयर्स

मेसी ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में दो गोल असिस्ट किए और गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे आ गए। उन्होंने एम्बाप्पे को पीछे छोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)