Doha Diamond League 2026: नीरज चोपड़ा ने लंबे वक्त के बाद मैदान पर वापसी की, लेकिन उनकी वापसी ज्यादा सफल नहीं हो पाई। उन्होंने 2026 दोहा डायमंड लीग में चौथा स्थान हासिल किया और उनका बेस्ट थ्रो इस इवेंट में 85.69 मीटर का रहा। इस इवेंट में कुछ ही बड़े थ्रो देखने को मिले। सबसे बड़ा थ्रो श्रीलंका के उभरते हुए जैवलिन सुपरस्टार और मौजूदा वर्ल्ड लीड रुमेश थरंगा पथिराज ने किया। रुमेश ने चौथे राउंड में 88.68 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंककर दोहा लेग जीता और गोल्ड मेडल हासिल किया।

चौथे स्थान पर रहे नीरज

2026 दोहा डायमंड लीग में दूसरे नंबर पर एंडरसन पीटर्स रहे जिन्होंने 86.38 मीटर का बेस्ट थ्रो किया और उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया जबकि मौजूदा वर्ल्ड चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट कर्टिस थॉम्पसन ने 85.99 मीटर का बेस्ट थ्रो किया और तीसरे नंबर पर रहे। आम तौर पर 90 मीटर से ज्यादा दूर तक थ्रो फेंकने के लिए मशहूर इस जगह पर (नीरज का एकमात्र 90 मीटर से ज्यादा का थ्रो पिछले साल यहीं आया था, जब वे जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे) थ्रोअर्स को अपनी लय पाने में संघर्ष करना पड़ा।

इस इवेंट के पहले राउंड में थॉम्पसन आगे रहे, दूसरे और तीसरे राउंड में एंडरसन पीटर्स आगे रहे, और फिर चौथे राउंड में पाथिराज ने बढ़त बना ली। यहां पर नीरज ने फाउल के साथ शुरुआत की और फिर 82.77 मीटर का थ्रो करके अपना पहला मार्क हासिल किया। उनका सबसे अच्छा थ्रो तीसरे राउंड में आया जब उन्होंने 85.69 मीटर का थ्रो किया और उस समय यह तीसरे स्थान के लिए काफी था। इसके बाद उन्होंने 83.45 मीटर का थ्रो किया और जब वे टॉप तीन में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे, तो पांचवें राउंड में फाउल कर बैठे।

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालिफाई

डायमंड लीग में केवल टॉप तीन खिलाड़ियों को ही छठे राउंड में थ्रो करने का मौका मिलता है और इसका मतलब था कि फाउल के साथ ही नीरज की वापसी का सफर खत्म हो गया। हालांकि नीरज का 85.69 मीटर का थ्रो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के 83.5 मीटर के क्वालिफfकेशन स्टैंडर्ड को पूरा करने के लिए काफी था और इसका मतलब यह है कि नीरज ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।

SL A vs AFG A मैच के बाद अंकतालिका, इंडिया ए नीचे खिसका; टॉप-5 बैटर-बॉलर, ऋतुराज नहीं रहे नंबर 1

वनडे ट्राई नेशन ए सीरीज के आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 103 रन से हरा दिया और फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में अब श्रीलंका का सामना इंडिया ए के साथ रविवार को होगा। इस मैच के बाद इंडिया ए अंकतालिका में नीचे आ गई। जानिए कैसी है इस ट्राई सीरीज की फाइनल अंकतालिका। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)