नेशनल टीम कैंप से चले जाने के मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया। 41 साल के रोनाल्डो ने खेलने के समय को लेकर नेशनल टीम के कोच जॉर्ज जीसस के साथ हुए विवाद के बाद अपने क्लब अल-नस्र से जुड़ने के लिए कैंप को छोड़ दिया था।

पुर्तगाली फुटबॉल फेडरेशन ने बताया कि इस मामले को 10 अक्टूबर 2026 को अनुशासनात्मक जांच समिति के पास भेजा गया है और इसे जरूरी श्रेणी में रखा गया। फेडरेशन की तरफसे ये भी कहा गया कि इस मामले की जांच पूरी होने तक इसके बारे में कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

रोनाल्डो को मिली सजा, किया गया सस्पेंड

रोनाल्डो नार्वे के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग मुकाबले के दौरान मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिलने पर कोच से हुए विवाद के बाद बिना अनुमति लिए कैंप छोड़कर चले गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी और माफी भी मांगी थी। ये पूरा विवाद नॉर्वे के खिलाफ हुए मैच के दौरान शुरू हुआ था। मैच से पहले रोनाल्डो को उम्मीद थी कि उन्हें मैच के दूसरे हाफ में खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन हेड कोच जॉर्ज जीसस ने उन्हें पूरे मैच के दौरान बेंच पर ही बैठाए रखा और मैदान पर नहीं उतारा।

रोनाल्डो ने साथी खिलाड़ियों व फैंस से मांगी माफी

रोनाल्डो ने दावा किया था कि कोच ने उनसे वादा किया था कि वो खेल के 30 मिनट के बाद उन्हें मैदान पर उतरने का मौका देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कोच ने रोलान्डो से किया वादा तोड़ दिया और इससे नाराज होकर ही वो बिना अनुमति लिए हुए ही नेशनसल कैंप छोड़कर चले गए। जब इस मामले ने ज्यादा तूल पकड़ लिया तो रोनाल्डो ने अपने इस बर्ताव के लिए साथी खिलाड़ियों और फैंस से माफी मांग ली। फुलबॉल महासंघ ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और उनका कहना है कि खिलाड़ी कितना भी बड़ा क्यों ना हो नियम से ऊपर नहीं हो सकता।

तिलक ने तोड़ा कोहली-दुबे का रिकॉर्ड, हार्दिक पंड्या नंबर 1; T20I में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 भारतीय

तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहली पारी की 20वें ओवर में तीन छक्के लगाए और विराट कोहली व शिवम दुबे का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत को इस मैच में 6 विकेट से हार मिली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

इशान किशन टॉप-3 से बाहर, शाई होप ने श्रेयस को छोड़ा पीछे; भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के बाद शीर्ष-5 बैटर-बॉलर

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 82 रन की पारी खेलने वाले संजू सैमसन अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हो गए जबकि इशान किशन फिलहाल टॉप-3 से बाहर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)