19 सितंबर 2026 को जापान के शहर आइची-नागोया में शुरू हुए 20वें एशियाई खेलों का अब 4 अक्तूबर 2026 को आधिकारिक समापन हो गया है। एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के अध्यक्ष शेख जुआन बिन हमद अल थानी ने इन खेलों के समापन की औपचारिक घोषणा की। वर्ष 2030 में होने वाले एशियाई खेलों की मेजबानी दोहा करेगा। समापन समारोह के दौरान खेलों की मशाल कतर के प्रतिनिधियों को सौंप दी गई।
इन खेलों में भारत ने कुल 85 पदक जीते। पिछले एशियाई खेल 2022 (23) हांगझाउ में भारत ने 107 पदक जीते थे। उससे कुल 22 पदक कम इस संस्करण में भारतीय दल के नाम हुए। यह एशियाई खेलों के इतिहास में भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इन खेलों में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक अपने नाम किए। पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा।
चीन ने सर्वाधिक 341 पदक (169 गोल्ड, 89 सिल्वर, 83 ब्रॉन्ज) के साथ नंबर 1 स्थान कब्जाया। वहीं मेजबान जापान 269 पदक (83 गोल्ड, 95 सिल्वर, 91 ब्रॉन्ज) लेकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई। दक्षिण कोरिया 39 गोल्ड, 43 सिल्वर, 68 ब्रॉन्ज समेत कुल 150 पदक जीतते हुए तीसरे स्थान पर रहा।
एथलेटिक्स-शूटिंग में भारत का बोलबाला
भारत की तरफ से सर्वाधिक 24 पदक एथलेटिक्स में आए हैं। हालांकि, 2022 (29 पदक) के मुकाबले यह कम हैं। वहीं शूटिंग में इस बार भारत के लिए 15 पदक आए। इसके अलावा 9 पदक तीरंदाजी और 6-6 पदक मुक्केबाजी और कुश्ती में भारत ने जीते। स्वाश में भारत ने 5, सेलिंग में 3 और क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, गोल्फ जैसे फील्ड गेम्स में भी 2-2 पदक भारत को मिले।
भारत ने किस खेल में जीते कितने पदक? (2022 खेलों से तुलना)
| खेल | 2022 हांगझोउ | 2026 आइची-नागोया |
|---|---|---|
| एथलेटिक्स | 29 (6 स्वर्ण, 14 रजत, 9 कांस्य) | 24 (1 स्वर्ण, 9 रजत, 14 कांस्य) |
| निशानेबाजी | 22 (7 स्वर्ण, 9 रजत, 6 कांस्य) | 15 (3 स्वर्ण, 8 रजत, 4 कांस्य) |
| तीरंदाजी | 9 (5 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य) | 9 (5 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य) |
| मुक्केबाजी | 5 (0 स्वर्ण, 1 रजत, 4 कांस्य) | 6 (3 स्वर्ण, 0 रजत, 3 कांस्य) |
| कुश्ती | 6 (0 स्वर्ण, 1 रजत, 5 कांस्य) | 6 (2 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य) |
| स्क्वाश | 5 (2 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य) | 5 (0 स्वर्ण, 2 रजत, 3 कांस्य) |
| नौकायन | 3 (0 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य) | 3 (0 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य) |
| क्रिकेट | 2 (2 स्वर्ण, 0 रजत, 0 कांस्य) | 2 (2 स्वर्ण, 0 रजत, 0 कांस्य) |
| गोल्फ | 1 (0 स्वर्ण, 1 रजत, 0 कांस्य) | 2 (1 स्वर्ण, 1 रजत, 0 कांस्य) |
| हॉकी | 2 (1 स्वर्ण, 0 रजत, 1 कांस्य) | 2 (2 स्वर्ण, 0 रजत, 0 कांस्य) |
| कबड्डी | 2 (2 स्वर्ण, 0 रजत, 0 कांस्य) | 2 (2 स्वर्ण, 0 रजत, 0 कांस्य) |
| बैडमिंटन | 3 (1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य) | 1 (0 स्वर्ण, 1 रजत, 0 कांस्य) |
| कुराश | — | 1 (0 स्वर्ण, 0 रजत, 1 कांस्य) |
| मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स | — | 1 (0 स्वर्ण, 0 रजत, 1 कांस्य) |
| रोइंग | 5 (0 स्वर्ण, 2 रजत, 3 कांस्य) | 1 (0 स्वर्ण, 0 रजत, 1 कांस्य) |
| सेपकटकरा | 1 (0 स्वर्ण, 0 रजत, 1 कांस्य) | 1 (0 स्वर्ण, 0 रजत, 1 कांस्य) |
| सॉफ्ट टेनिस | — | 1 (0 स्वर्ण, 0 रजत, 1 कांस्य) |
| टेबल टेनिस | 1 (0 स्वर्ण, 0 रजत, 1 कांस्य) | 1 (0 स्वर्ण, 0 रजत, 1 कांस्य) |
| वेटलिफ्टिंग | — | 1 (0 स्वर्ण, 1 रजत, 0 कांस्य) |
| वुशु | 1 (0 स्वर्ण, 1 रजत, 0 कांस्य) | 1 (0 स्वर्ण, 1 रजत, 0 कांस्य) |
| टेनिस | 2 (1 स्वर्ण, 1 रजत, 0 कांस्य) | — |
| घुड़सवारी | 2 (1 स्वर्ण, 0 रजत, 1 कांस्य) | — |
| शतरंज | 2 (0 स्वर्ण, 2 रजत, 0 कांस्य) | — |
| ब्रिज | 1 (0 स्वर्ण, 1 रजत, 0 कांस्य) | — |
| रोलर स्केटिंग | 2 (0 स्वर्ण, 0 रजत, 2 कांस्य) | — |
| कैनो/कयाक | 1 (0 स्वर्ण, 0 रजत, 1 कांस्य) | — |
एशियन गेम्स 2026 की पदक तालिका (टॉप 10 देश)
| देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
|---|---|---|---|---|
| चीन | 169 | 89 | 83 | 341 |
| जापान | 83 | 95 | 91 | 269 |
| दक्षिण कोरिया | 39 | 43 | 68 | 150 |
| भारत | 21 | 27 | 37 | 85 |
| उज्बेकिस्तान | 21 | 25 | 24 | 70 |
| ईरान | 19 | 18 | 15 | 52 |
| थाइलैंड | 18 | 13 | 21 | 52 |
| कजाकिस्तान | 12 | 24 | 48 | 84 |
| हॉन्गकॉन्ग | 11 | 19 | 24 | 54 |
| बहरीन | 11 | 5 | 6 | 22 |
एशियन गेम्स 2026: किन खिलाड़ियों ने देश का बढ़ाया मान, देखिए पूरी लिस्ट
भारत ने हर चार साल में होने वाले इस मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में एक बार फिर टॉप-5 में जगह बनाई। पिछले संस्करण की तुलना में भारत के कुल मेडल की संख्या 22 कम रही, जबकि 2022 के हांगझोऊ खेलों के मुकाबले गोल्ड मेडल की संख्या में सात की कमी आई। भारत के लिए इस एशियन गेम्स में जिन 85 खिलाड़ियों ने मेडल जीते उनके नामों की लिस्ट यहां देख सकते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
