एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 85 पदक जीते। देश के लिए 21 स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की वाहवाही भी हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ एशियाड में 9 ऐसे खेल भी रहे जिसमें भारत के हाथ निराशा लगी। इसमें बैडमिंटन, टेनिस जैसे कई खेल शामिल हैं जिसमें कुल मिलाकर 139 खिलाड़ियों का दल आइची-नागोया भेजा गया, लेकिन सिर्फ 3 ब्रॉन्ज मेडल आए। इसमें से छह खेल ऐसे थे जिसमें भारत के पदकों का खाता भी नहीं खुला।

भारत की खेल महत्वाकांक्षाओं को इन एशियाई खेलों में एक कड़वी वास्तविकता का सामना करना पड़ा। पिछले हांगझोउ खेलों में रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद इस बार एक और बड़ी छलांग की उम्मीद थी, लेकिन अभियान पदकों की संख्या में बड़ी गिरावट के साथ समाप्त हुआ। भारत के नाम इस बार कुल 85 पदक ही रह गए जिसमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं।

एशियाई खेल 2022 (23) में हासिल किए गए 107 पदकों से यह संख्या 22 पदक कम है। स्वर्ण पदकों के मामले में भारत के इस बार 7 गोल्ड मेडल कम हैं। वर्ष 2036 तक शीर्ष 10 और 2047 तक शीर्ष पांच खेल राष्ट्र बनने का लक्ष्य रखने वाले भारत को ये आंकड़े याद दिलाते हैं कि शानदार प्रदर्शन करना एक बात है लेकिन लगातार प्रगति बनाए रखना कहीं अधिक कठिन चुनौती है।

9 खेलों में भारत के हाथ लगी निराशा

भारत के पदकों की संख्या की तुलना अगर पिछले खेलों के हिसाब से करें तो एथलेटिक्स, शूटिंग इन टॉप खेलों में भी भारत के पदकों की संख्या में गिरावट आई है। निशानेबाजी में पिछली बार 7 स्वर्ण, 9 रजत और 6 कांस्य सहित 22 पदक जीतने वाली 30 सदस्यीय भारतीय टीम इस बार जापान से 3 स्वर्ण, 8 रजत और 4 कांस्य सहित 15 पदक लेकर लौटी। वहीं रोइंग, तलवारबाजी, बैडमिंटन, टेनिस, ई स्पोर्ट्स, कैनोइंग, तैराकी, साइकिलिंग और टेबल टेनिस में भारत की तरफ से बड़ा दल भेजा गया।

परिणामस्वरूप इसमें से सिर्फ रोइंग में एक ब्रॉन्ज सतनाम सिंह, सलमान खान ने पुरुष डबल स्कल्स प्रतियोगिता में जीता, एक ब्रॉन्ज भारत की बैडमिंटन पुरुष टीम ने और एक ब्रॉन्ज टेबल टेनिस में दीया चितले, मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स प्रतियोगिता में जीता। इसके अलावा तलवारबाजी, टेनिस, ई स्पोर्ट्स, कैनोइंग, तैराकी और साइकिलिंग में भारत का खाता तक नहीं खुला।

यहां देखें इन 9 खेलों का विवरण (दल की संख्या और मेडल की संख्या)

खेलदल की संख्याजीते गए पदक
रोइंग221 कांस्य
फेंसिंग (तलवारबाजी)200
बैडमिंटन201 कांस्य
कैनोइंग190
ई-स्पोर्ट्स150
साइकिलिंग140
तैराकी120
टेबल टेनिस101 कांस्य
टेनिस70
कुल खिलाड़ी- 139कुल पदक- 3

अलविदा आइची-नागोया, अब दोहा में मिलेंगे: एशियन गेम्स में भारत का रहा दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने इन खेलों के इतिहास में दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सफर खत्म किया। 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित इन खेलों के समापन की आधिकारिक घोषणा हो गई है। अब 2030 में दोहा इन खेलों का आयोजन करेगा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर