डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का सामना करेगी। 1986 के फीफा वर्ल्ड कप में डिएगो माराडोना के विवादित हैंड ऑफ गॉड गोल से लेकर 1998 के टूर्नामेंट में डिएगो सिमियोन के खिलाफ फाउल करने पर डेविड बेकहम को रेड कार्ड मिलने तक थ्री लायंस और व्हाइट एंड स्काई ब्लू टीमों के बीच मुकाबला हमेशा से ही रोमांचक और यादगार रहा है।
16 जुलाई को ये दोनों टीमें फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर 24 साल बाद फिर से आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड के पास हैरी केन और जूड बेलिंगहैम जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो गोल्डन बूट की रेस में कलियिन एम्बाप्पे और लियोनेल मेसी (जो संयुक्त रूप से 8 गोल के साथ टॉप स्कोरर हैं) को टक्कर दे रहे हैं। इस मैच में जीतने वाली टीम रविवार को होने वाले फाइनल में स्पेन से भिड़ेगी। इसमें कोई शक नहीं है कि अर्जेंटीना और इंग्लैंड की भिड़ंत बेहद रोमांचक होगी और इस मैच को आप किस तरह से लाइव देख सकते हैं जानते हैं।
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच गुरुवार, 16 जुलाई को भारतीय समय के मुताबिक रात 12:30 बजे से खेला जाएगा।
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कहां देखें?
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
इग्लैंड टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन- पिकफोर्ड, स्टोन्स, स्पेंस, कोन्सा, गुही, ई. एंडरसन, राइस, बेलिंगहैम, मैडुके, गॉर्डन, हैरी केन।
अर्जेंटीना टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन- टैग्लियाफिको, शिमोन, एल. मार्टिनेज, मोलिना, ई. फर्नांडीज, मैक एलिस्टर, आर. डी. पॉल, पेरेडेस, अल्वारेज, लियोनेल मेसी।
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना हेड-टू-हेड- दोनों टीमें अब तक कॉम्पिटिटिव और फ्रेंडली मैचों में 14 बार आमने-सामने हुए हैं। इसमें इंग्लैंड की टीम 6 जीत के साथ आगे है जबकि अर्जेंटीना ने 3 मैच जीते हैं जबकि 5 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना, फीफा वर्ल्ड कप 2026: पिछले 5 मैचों का रिजल्ट
इंग्लैंड 3-2 अर्जेंटीना (इंटरनेशनल फ्रेंडली, 2005)
इंग्लैंड 1-0 अर्जेंटीना (वर्ल्ड कप 2002, ग्रुप स्टेज)
इंग्लैंड 0-0 अर्जेंटीना (इंटरनेशनल फ्रेंडली, 2000)
अर्जेंटीना 2-2 इंग्लैंड (पेनल्टी में 4-3, वर्ल्ड कप 1998, राउंड ऑफ 16)
इंग्लैंड 2-2 अर्जेंटीना (चैलेंज कप, 1991)
मेसी के पास नंबर 1 बनने का मौका, स्पेन-फ्रांस पहले सेमीफाइनल के बाद सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-10 प्लेयर
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल के बाद गोल्डन बूट की रेस में फ्रांस के एम्बाप्पे पहले स्थान पर हैं, लेकिन मेसी के पास उन्हें पीछे छोड़ने का मौका है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
