ब्राजील की 1970 विश्व कप विजेता टीम के डिफेंडर ब्रिटो निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे। ब्राजील फुटबॉल महासंघ ने निधन की जानकारी दी, लेकिन इसके कारणों का विवरण नहीं दिया गया। ब्रिटो ने 1964 से 1972 के बीच ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए 61 मैच खेले। 1966 विश्व कप में भी वे टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने विल्सन पियाजा के साथ मिलकर मजबूत रक्षापंक्ति बनाई।

ब्राजील फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष समीर यॉक्स ने कहा, ‘ब्रिटो ब्राजील फुटबॉल के इतिहास के सबसे महान डिफेंडरों में से एक थे। 1970 विश्व कप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मैं अपने देश के इस दिग्गज को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका संघर्षशील स्वभाव हमारे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।’ ब्राजील की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटो निमोनिया से जुड़ी दिक्कतों के बाद 14 मई से अस्पताल में भर्ती थे।

कोपा रोका-तासा इंडिपेंडेंसिया जीतने वाली ब्राजील टीम का भी हिस्सा रहे

ब्रिटो 1971 के कोपा रोका और 1972 के तासा इंडिपेंडेंसिया जीतने वाली ब्राजील टीम का भी हिस्सा रहे थे। वह इतिहास में सबसे मशहूर फुटबॉल टीमों में से एक का हिस्सा रहे, जिसमें पेले, जैरजिन्हो, टोस्टाओ, रिवेलिनो और कार्लोस अल्बर्टो जैसे जाने-माने नाम शामिल हैं। ब्राजील ने अब तक रिकॉर्ड पांच बार विश्व कप जीता है और वह फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत शनिवार (12 जून) को मोरक्को के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का मस्कट बने पुलिसवाले, पेरू में पकड़ा गया ड्रग डीलर

फुटबॉल फैन एक कथित ड्रग डीलर को पकड़ने के लिए पेरू पुलिस ने अनोखा तरीका अपनाया। पुलिसकर्मी FIFA वर्ल्ड कप मस्कट बनकर आरोपी के पास पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। वर्ल्ड कप के लिए तीन मेजबान देशों के तीन मस्कट हैं। पेरू फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले रहा है, क्योंकि वह क्वालिफाई नहीं कर पाया। पूरी खबर पढ़ें

FIFA World Cup 2026 Schedule: 39 दिन, 104 मैच, 48 टीमों के बीच जंग; भारत में कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

FIFA World Cup 2026 Schedule: फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से (भारतीय समय के मुताबिक 12 जून से) होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 39 दिन तक कुल 104 मैच खेले जाएंगे। 48 टीमों के बीच महाकुंभ होगा। (पूरा शेड्यूल देखने के लिए क्लिक करें)