बीजिंग 2008 ओलंपिक: रूस से छीना गया रिले का गोल्ड, बेल्जियम की चमकी किस्मत
रूस की फर्राटा धाविका डोपिंग की दोषी पाई गई जिसके बाद बीजिंग ओलंपिक 2008 महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले का स्वर्ण पदक रूस से छीन लिया गया।

बेल्जियम की किम गेवाएर्ट, एलोडी ओ , हान्ना मारियन और ओलिविया बोरली को बीजिंग ओलंपिक 2008 महिलाओं की चार गुणा 100 मीटर रिले का स्वर्ण पदक मिल गया जब रूस की फर्राटा धाविका डोपिंग की दोषी पाई गई। बेल्जियम को शुक्रवार (9 सितंबर) को स्वर्ण पदक दिया गया जब अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने रूस से पदक छीन लिया। रूस की यूलिया चेरमोशानस्काया को प्रतिबंधित स्टेरायड स्टानोजोलोल और ट्यूरिनाबोल के सेवन का दोषी पाया गया। आईओसी के पूर्व प्रमुख जाक रोगे ने यहां बेल्जियम के खिलाड़ियों को पदक प्रदान किया। नाइजीरिया को रजत और ब्राजील को अब कांस्य पदक दिया गया।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App