रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप तक भारतीय वनडे टीम का हिस्सा रहेंगे या नहीं, यह इस वक्त क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा चर्चा का मुद्दा है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान तो रोहित शर्मा के रिटायरमेंट और आखिरी मैच की भी अटकलें लग गई थीं। यही कारण है कि अब इस पर पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स अपनी अलग-अलग राय साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने वाले अजिंक्य रहाणे ने भी इस पर चयनकर्ताओं को नसीहत दे डाली है।
रहाणे का साफतौर पर मानना है कि रोहित और विराट को 2027 वर्ल्ड कप तक खेलना चाहिए। उन्होंने चनयकर्ताओं को यह भी नसीहत दी है कि कुछ वक्त के उतार-चढ़ाव को देखते हुए अनुभव को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। वर्ल्ड कप जैसे प्रेशर मैचों में अनुभव काम आता है। ऐसे में उनका मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारतीय टीम में वर्ल्ड कप 2027 तक जरूर रहना चाहिए।
रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर रहाणे की राय
अजिंक्य रहाणे ने एक प्रोग्राम में कहा,”मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को यह बताना जरूरी है कि वह 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे। पिछले कुछ सालों में आप उनका योगदान देखें। वह शानदार रहा है। वर्ल्ड कप में आपको उनके जैसे खिलाड़ियों का अनुभव चाहिए रहेगा। इस पर कोई और चर्चा होनी ही नहीं चाहिए। वह इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि आप सीरीज दर सीरीज इस पर ध्यान नहीं दे सकते। आपको दोनों को फ्री होकर खेलने देना चाहिए।”
रहाणे ने आगे कहा,”करियर के इस मोड़ पर अगर कप्तान और टीम मैनेजमेंट आपको बैक करता है तो यह किसी को भी अच्छा लगता है। उन्हें (रोहित-विराट को) 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने दिया जाए। क्रिकेट रिदम का गेम है, आप युवा हों या अनुभवी खिलाड़ी। उनकी क्वालिटी पर तो कोई बात ही नहीं होनी चाहिए और ना ही कोई डिबेट। अगर वह 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं तो उन्हें बिल्कुल खेलने दिया जाए।”
IND vs SL: शुभमन गिल फिट, गॉल में 4 स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत? कोच ने दिए प्लेइंग 11 पर बड़े संकेत
भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ गॉल में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। उससे पहले अभ्यास मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका क्रिकेट 11 को मात दी। इस मैच के बाद टीम के स्पिन कोच ने बड़े अपडेट दिए और प्लेइंग 11 पर भी संकेत दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
