वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होगा। ताजा जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है कि 47 दिन तक यह टूर्नामेंट अगले साल खेला जा सकता है। इसके लिए साउथ अफ्रीका के 8 वेन्यू पर 54 में से 41 मैच हो सकते हैं। जबकि 8 से 10 मैच जिम्बाब्वे और करीब 3 मुकाबले नामीबिया में खेले जा सकते हैं। इस बार 14 टीमों का वनडे वर्ल्ड कप खेला जा सकता है।
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक 4 अक्टूबर 2027 से वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत हो सकती है। जबकि 21 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह तारीख अहमदाबाद में आयोजित आईसीसी की एजीएम में तय हुई है। इस पर अंतिम फैसला जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली आईसीसी की एजीएम मीटिंग में लिया जा सकता है।
24 साल बाद अफ्रीका करेगा मेजबानी
आपको बता दें कि साल 2003 में साउथ अफ्रीका ने वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। उसके बाद महाद्वीप में 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 में महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हुआ था। अब 24 साल बाद यहां फिर से वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। जिम्बाब्वे और नामीबिया ने हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी की थी।
14 टीमें लेंगी वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा
आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए सामने आई जानकारी के मुताबिक 14 टीमें हिस्सा लेंगे। जबकि पिछला संस्करण 10 टीमों के बीच हुआ था। इस बार वनडे वर्ल्ड कप में 7-7 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। लीग स्टेज के बाद दोनों ग्रुप की टॉप 3-3 टीमें सुपर 6 में जाएंगे। फिर सुपर 6 के बाद टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में सीधी एंट्री मिली है। जबकि नामीबिया को क्वालिफायर खेलना पड़ेगा।
IND A vs AFG A: 349 रन बनाकर भी कैसे हारी इंडिया ए, यह 15 रन पड़ गए भारी; तिलक-ऋतुराज-प्रभसिमरन की पारियां बेकार
इंडिया ए को अफगानिस्तान ए ने वनडे त्रिकोणीय श्रंखला के दूसरे मुकाबले में हरा दिया है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा, प्रभसिमरन सिंह और ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारियां बेकार हो गईं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
