आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होना है। इस टूर्नामेंट के लिए 30 सितंबर 2026 तक रैंकिंग की टॉप 8 टीमों ने तो क्वालिफाई किया है। साथ ही दो अन्य टीमें भी इस मेगा इवेंट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। यानी कुल 14 टीमों वाले इस टूर्नामेंट के लिए 10 टीमों ने अपना टिकट लगभग-लगभग पक्का कर लिया है। जबकि बचे हुए चार स्थान अब क्वालिफायर के बाद फाइनल होंगे।

अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला जीतकर वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं दो बार की पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम अब क्वालिफायर राउंड में उतरेगी। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए जिम्बाब्वे ने बतौर मेजबान भी एंट्री कर ली है। साउथ अफ्रीका टॉप 8 रैंकिंग में मौजूद है। जबकि नामीबिया को क्वालिफायर खेलना होगा।

कौन सी 10 टीमों का क्वालिफिकेशन पक्का?

आपको बता दें कि आईसीसी के नियम के मुताबिक 30 सितंबर 2026 तक वनडे रैंकिंग में टॉप 8 में रहने वाली सभी टीमें वर्ल्ड कप 2026 के मेन राउंड में जगह बना लेंगी। अब मौजूदा रैंकिंग में खास बदलाव टॉप 8 में होना लगभग नामुमकिन है। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड को हराते हुए वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। जबकि भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान शामिल हैं।

अब साउथ अफ्रीका की टीम बतौर मेजबान सीधे क्वालिफाई करेगी ऐसे में नंबर 9 की टीम यानी बांग्लादेश को भी वर्ल्ड कप का टिकट मिल गया। वहीं जिम्बाब्वे को भी बतौर होस्ट एंट्री मिली है। अब बचे हुए स्थानों का फैसला क्वालिफायर राउंड से होगा। वर्ल्ड कप 2027 का क्वालिफायर टूर्नामेंट 22 फरवरी से 23 मार्च तक अगले साल खेला जाएगा।

आईसीसी द्वारी जारी नए फॉर्मेट के अनुसार क्वालिफायर टूर्नामेंट जीतने वाली टीम सीधे वनडे वर्ल्ड कप 2027 के मेन राउंड में जाएगी। यानी कुल 11 टीमें मेन राउंड में पहले से फाइनल रहेंगी। बची हुई तीन टीमें जो क्वालिफाई करेंगी उन्हें वर्ल्ड कप 2027 के पहले राउंड में सुपर सीरीज में भिड़ना होगा। इसमें से जो टीम टॉप पर रहेगी वह मेन राउंड की 11 टीमें के साथ शामिल होगी और दूसरे राउंड में इस तरह 12 टीमें हिस्सा लेंगी।

दो देशों ने उठाए सवाल

आईसीस द्वारा बनाए गए वनडे वर्ल्ड कप के इस नए फॉर्मेट पर स्कॉटलैंड क्रिकेट और नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड ने सवाल खड़े किए हैं। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड्स ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि यह एसोसिएट देशों के लिए यह अच्छा नहीं है। दोनों का कहना है कि एक तरफ क्रिकेट को आगे बढ़ाने और नए दर्शकों को आकर्षित करने की बात होती है। वहीं उभरते हुए देशों के लिए ऐसा नियम गलत संदेश देता है।

ICC ने बदला वनडे वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट, Super-7 स्टेज की एंट्री; 14 टीमों के टूर्नामेंट में ऐसे तय होगा चैंपियन

आईसीसी बोर्ड की सालाना मीटिंग में वनडे वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट बदल दिया गया है। पिछले वर्ल्ड कप से आगामी वर्ल्ड कप में कई बदलाव दिखेंगे। सुपर 7 राउंड की वनडे वर्ल्ड कप में एंट्री हुई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर