स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच शनिवार (7 अगस्त) को वनडे क्रिकेट का ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया। वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह 5000वां मैच था। 55 साल के इतिहास में गेंद और जर्सी के रंग बदलने के साथ वनडे क्रिकेट ने काफी रिकॉर्ड बनते और टूटते देखे हैं। 50 ओवरों के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है। सबसे ज्यादा रन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है। सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम है। सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर रोहित शर्मा के नाम है। सबसे ज्यादा वनडे मैच भी भारत ने खेले हैं। आइए जानते हैं वनडे क्रिकेट के 10 बड़े रिकॉर्ड:

सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली टीम

भारत ने 1055 मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 1025 और पाकिस्तान ने 1002 मैच खेले हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम

वनडे में सबसे ज्यादा जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 617 मैच जीते हैं। भारत ने 571 और पाकिस्तान ने 512 वनडे जीते हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा हारने वाली टीम

श्रीलंका वनडे में सबसे ज्यादा 461 मैच हराने वाली टीम है। भारत ने 450 और पाकिस्तान 439 मैच गंवाए हैं। वेस्टइंडीज ने 421 मैच गंवाए हैं।

वनडे में किसी टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर

इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2022 में 4 विकेट पर 498 रन बनाए थे।

वनडे में न्यूनतम स्कोर

वनडे में न्यूनतम स्कोर जिम्बाब्वे के नाम है। 2004 में उसने श्रीलंका के खिलाफ 35 रन बनाए थे।

वनडे में सबसे ज्यादा शतक

वनडे में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 54 शतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 49 शतक लगाए हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा रन

वनडे में सबसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 452 पारियों में 18426 रन बनाए हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक

वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक सचिन तेंदुलकर ने 96 लगाए हैं।

वनडे में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर

वनडे में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर रोहित शर्मा के नाम है। नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन में उन्होंने 264 रनों की पारी खेली थी।

वनडे में सबसे ज्यादा विकेट

वनडे में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 350 मैचों में 534 विकेट लिए हैं।

वनडे में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

वनडे प्रारूप में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा कई दिग्गज खिलाड़ियों जैसे कि वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, क्रिस गेल जैसे बल्लेबाजों से आगे हैं। पूरी खबर पढ़ें