न्यूजीलैंड के ओपनर रचिन रविंद्र ने कोलंबो में आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में न्यूजीलैंड की श्रीलंका पर 61 रन से जीत के बाद अपने कप्तान की जमकर तारीफ की। रचिन रविंद्र ने कहा कि मिचेल सैंटनर अपनी टीम के साथियों के लिए सुरक्षा कवच हैं और उन्हें बड़ा महसूस कराने का कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लेते हैं।
रचिन रविंद्र ने 19 रन दे चटकाए 4 विकेट
रचिन रविंद्र ने 32 रन बनाए और 19 रन देकर 4 विकेट लिए। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। हालांकि, न्यूजीलैंड की जीत में कप्तान मिचेल सैंटनर की अहम भूमिका रही। मिचेल सैंटनर ने 26 गेंदों में 47 रन की तेज पारी खेली और न्यूजीलैंड को 84 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद 7 विकेट पर 168 रन के स्कोर तक पहुंचाया।
मिचेल सैंटनर ने हालांकि, गेंदबाजी में ज्यादा प्रभावी नहीं रहे। उन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया। उनका यह स्पेल इसलिए अच्छा नहीं माना जाएगा, क्योंकि श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन ही बना पाई। इस स्कोर में आधा दर्जन से डॉट बॉल थीं।
परफॉर्मेंस से लीड करते हैं मिचेल सैंटनर: रचिन रविंद्र
रचिन रविंद्र के अनुसार, मिचेल सैटनर की सबसे बड़ी खूबी बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ मैच जैसा गेम बदलने वाला प्रदर्शन करके रास्ता दिखाना है। रचिन रविंद्र ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जाहिर है हम सब जानते हैं कि वह (सैंटनर) कितने शांत रहते हैं, लेकिन उनका दिमाग कैसे काम करता है, जैसे किस एंड से कौन सी बॉल डालनी है, यह शानदार है। मुझे लगता है कि सबसे ज्यादा वह अपनी परफॉर्मेंस और अपने काम करने के तरीके से लीड करते हैं।
रचिन रविंद्र ने कहा, वह आपका साथ देते हैं और आपका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए बहुत प्रोत्साहित करते हैं और मुझे लगता है कि ऐसा लीडर होना बहुत अच्छा है। जब भी आप मैदान पर जाते हैं तो आप खुद को दस फीट लंबा और बुलेटप्रूफ महसूस करते हैं। ग्रुप के आसपास उनकी मौजूदगी बहुत अच्छी होती है।
मिचेल सैंटनर के पास है अच्छा-खासा अनुभव
यह सिर्फ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के ही बारे में नहीं है, बल्कि, उप-महाद्वीपीय पिचों और परिस्थितियों में गेंदबाजी करने का मिचेल सैंटनर का बहुत ज्यादा अनुभव भी स्पिन बॉलिंग यूनिट की मदद करता है। रचिन रविंद्र ने कहा, आपके पास जाहिर है मिचेल सैंटनर हैं जो दुनिया के सबसे अच्छे व्हाइट बॉल स्पिनर्स में से एक हैं, जो आपको बताते हैं कि कौन सी गेंद डालनी है, इसलिए अतिरिक्त कवर होने से मदद मिलती है। हमारे पास बहुत अनुभवी खिलाड़ी हैं।
ये खबरें भी पढ़ सकते हैं
‘ज्यादा से ज्यादा वर्ल्ड कप से बाहर हो जाओगे’, सहवाग ने जीत का मंत्र बताते हुए भारत के कप्तान सूर्यकुमार को दी नसीहत
‘शिवम दुबे जैसे ऑलराउंडर की जरूरत नहीं’, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले कैफ का बयान, संजू को टीम में शामिल करने को कहा
