टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड की टीम का साउथ अफ्रीका ने बुरा हाल कर दिया। इस वर्ल्ड कप की उप-विजेता टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 14.3 ओवर में 91 रन के स्कोर पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 92 रन का टारगेट मिला।

साउथ अफ्रीका का टीम अभी न्यूजीलैंड दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, लेकिन उनकी टीम के बैटर्स कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 14.3 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.4 ओवर में 3 विकेट पर 93 रन बनाकर मैच जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

इस टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी केशव महाराज कर रहे हैं और इस टीम में टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले कई स्टार खिलाड़ी नहीं हैं। न्यूजीलैंड दौरे के लिए साउथ अफ्रीका की टीम में बड़ा बदलाव किया गया और इस टीम ने कमाल दिखा दिया। न्यूजीलैंड की टीम को उनकी धरती पर 91 रन पर आउट करना साउथ अफ्रीका के लिए बड़ी उपलब्धि भी रही।

फेल हो गई न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे एक रन जबकि टॉम लेथम 7 रन पर आउट हो गए जबकि तीसरे नंबर पर आए टीम रॉबिन्सन 6 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे। निक केली ने 2 रन बनाए तो वहीं बेवोन जैकब्स के बल्ले से 10 रन ही निकले। कप्तान मिचेल सैंटनर ने 15 रन की पारी खेली जबकि जेम्स नीशम ने 21 गेंदों पर 26 रन बनाए। कोल मैककॉन्ची ने निचले क्रम पर टीम के लिए अहम 11 गेंदों पर 15 रन का योगदान दिया।

साउथ अफ्रीका की टीम पूरी तरह से नजर आई और इस टीम के लिए नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। गेराल्ड कोएत्जी, ओटनेल बार्टमैन और कप्तान केशव महाराज ने 2-2 विकेट चटकाए। इस मैच की शुरुआत में यानी पहली पारी में न्यूजीलैेंड के पहले 4 विकेट 21 रन पर ही गिर गए थे जबकि आखिरी 4 विकेट सिर्फ 11 रन के स्कोर पर गिर गए।

ये खबरें भी पढ़ें

‘वह किस्मत के भरोसे चल रहा है’, वैभव की बैटिंग पर उथप्पा का बयान, कहा- पिछले सीजन जैसा कमाल नहीं कर पाएगा

संजू-अभिषेक नहीं, मोहम्मद कैफ ने इस खिलाड़ी को बताया टीम इंडिया का पोस्टर बॉय, कहा- उससे बड़ा कोई नहीं