न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ठीक एक हफ्ते पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बड़ा ब्लंडर किया था। लिहाजा भारत ने 255 रन का विशाल स्कोर पहले खेलते हुए खड़ा किया और कीवी टीम फाइनल में हार गई। अब एक हफ्ते बाद न्यूजीलैंड के कप्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भी अपनी गलती दोहराई और कीवी टीम 7 विकेट से मैच हारी।
कप्तान की गलती से हारा न्यूजीलैंड?
न्यूजीलैंड की टीम का अपनी घरेलू सरजमीं पर बुरा हाल हुआ। उनके कप्तान मिचेल सैंटनर ने माउंट माउंगानुई (बे ओवल) में टॉस जीता और इस बल्लेबाजी के लिए खतरनाक पिच पर पहले खेलने का फैसला लिया। परिणामस्वरूप शुरू की गेंदबाजों के लिए मदद के चलते अफ्रीकी गेंदबाजों ने कीवी टीम को 91 रन पर समेट दिया। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट झटके। कप्तान केशव महाराज को भी दो विकेट मिले थे।
इसके बाद अफ्रीका ने संभालकर खेलते हुए 16.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 93 रन बनाए और 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया। मैच के बाद सैंटनर ने टॉस को लेकर भी कहा कि, “हमने अच्छा टॉस जीता लेकिन साउथ अफ्रीका ने भी अच्छी गेंदबाजी की। पिच से हमने जो उम्मीद लगाई थी उससे ज्यादा था लेकिन मैं कहूंगा कि यह वह दिन था जब पिच ने जल्दी ही अपना एक्शन दिखाया।”
साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजन ने नाबाद 45 रन की पारी खेली। पांच मैचों की इस सीरीज में मेजबान टीम 0-1 से पिछड़ गई। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की उपविजेता न्यूजीलैंड का बुरा हाल हुआ और टीम को हार झेलनी पड़ी। इस हार का प्रमुख कारण रहा कप्तान का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना। न्यूजीलैंड का कोई भी खिलाड़ी 30 रन तक नहीं बना पाया।
साउथ अफ्रीका का टीम अभी न्यूजीलैंड दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका टीम की कप्तानी केशव महाराज कर रहे हैं और इस टीम में टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले कई स्टार खिलाड़ी नहीं हैं। वहीं कीवी टीम भी वर्ल्ड कप के हीरो रहे टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र जैसे खिलाड़ी नहीं हैं। सीरीज का दूसरा मैच अब 17 मार्च को हैमिल्टन में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें- रोहित-डी कॉक ओपनर, सूर्या नंबर 3; IPL 2026 के लिए भारतीय दिग्गज ने चुनी मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
यह भी पढ़ें- IPL 2026: एक फ्रेंचाइजी ने बदला कैप्टन, यहां देखें सभी 10 आईपीएल टीमों के कप्तानों की लिस्ट
