भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र मैच की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है। इस टेस्ट सीरीज के पहले टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने इस टेस्ट मैच के बारे में साथ ही भारतीय प्लेइंग इलेवन के बारे में भी बात की। इरफान पठान ने ये भी बताया कि इस प्लेइंग 11 में नंबर 6 से लेकर ग्यारह तक कौन-कौन खिलाड़ी खेलेंगे। हैरानी की बात ये रही कि इरफान पठान ने कुलदीप यादव को इस प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया।

कुलदीप यादव को इरफान ने प्लेइंग इलेवन से किया बाहर

इरफान पठान ने फॉलो द ब्लूज शो में कहा कि बिल्कुल कॉपी-पेस्ट, सिवाय एक बात के क्योंकि भारतीय टीम को नंबर 8 तक बैटिंग करना पसंद है और वो इसी तरह से खेलते हैं। इसलिए शायद कुलदीप यादव की जगह नंबर 6, नंबर 7 और नंबर 8 पर ध्रुव जुरेल, नितिश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर होंगे। इरफान ने आगे कहा कि नंबर 9 पर हर्ष दुबे आएंगे और फिर नंबर 10 पर गुरनूर बरार तो वहीं 11वें नंबहर पर तेज गेंदबाजों में से कोई एक चाहे वो सिराज हैं या फिर प्रसिद्ध कृष्णा, टीम इंडिया जिस विकल्प से साथ जाना चाहे।

इरफान पठान ने आगे कहा कि जब आप श्रीलंका और दूसरी बड़ी टीमों के खिलाफ खेलते हैं तो आपके अनुभवी खिलाड़ी ही मैदान पर उतरते हैं। हालांकि अगर ध्रुव जुरेल और नितिश कुमार रेड्डी उन नंबरों पर बैटिंग करते हैं तो आपको काफी लचीलापन मिलेगा। वहीं उनके साथ नए खिलाड़ियों को भी उतना ही अनुभव हासिल होगा। इरफान ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया में नितिश के शतक बनाने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि नितिश ने ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाया है और ये कोई छोटी बात नहीं है। बहुत कम लोग ऐसे हैं जो एक युवा खिलाड़ी के तौर पर ऑस्ट्रेलिया गए हों और वहां शतक बनाया हो। इसलिए उनमें यह काबिलियत है साथ ही ध्रुव जुरेल में भी यह काबिलियत है। अगर वह अफगानिस्तान के खिलाफ रन बना पाते हैं, तो इससे टीम मैनेजमेंट का आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए भारत की टीम

शुबभन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितिश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्ष दुबे, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हरप्रीत बराड़, ध्रुव जुरेल।

यशस्वी-राहुल ओपनर, पंत-नितिश भी शामिल; अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए AI ने चुनी भारत की प्लेइंग 11

भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज में 6 जून से हिस्सा लेना है। जीत के लिए फेरवरेट मानी जा रही भारतीय टीम की इस टेस्ट के लिए क्या बेस्ट प्लेइंग इलेवन हो सकती है इसका चयन एआई ने किया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)