टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपनी धरती पर पहली बार जीता। इस वर्ल्ड कप में अगर भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो सबसे ज्यादा चर्चा वरुण चक्रवर्ती की हुई। वरुण से उम्मीदें बड़ी थी, लेकिन कुछ मैचों में उन्होंने काफी रन लुटाए और सबसे निशाने पर आ गए, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस टूर्नामेंट में वरुण नहीं बल्कि हार्दिक पंड्या भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले बॉलर रहे।
वरुण नहीं हार्दिक पंड्या ने दिए सबसे ज्यादा रन
इस टी20 वर्ल्ड कप में जब वरुण चक्रवर्ती ने वेस्टइंडीज और फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जब 4 ओवर में 64 रन दे दिए तब सबने कहा कि उन्हें फाइनल की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर देना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो फाइनल में खेले। हालांकि ये जानकर हैरानी होगी कि वरुण की इतनी पिटाई के बाद भी वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे जबकि हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा रन लुटाए।
हार्दिक पंड्या ने 9 मैचों में कुल 198 गेंदें फेंकी और इन पर उन्होंने 291 रन दिए और इस दौरान कुल 9 विकेट झटके। वरुण की बात करें तो तो उन्होंने इस सीजन में सभी मुकाबले खेले और इस दौरान कुल 186 गेंदें फेंकी और 287 रन देते हुए कुल 14 विकेट झटके। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन देने के मामले में तीसरे नंबर पर अर्शदीप सिंह रहे जिन्होंने 9 मैचों में 180 गेंदें फेंकी और 9 विकेट लेकर 254 रन दिए।
भारत की तरफ इस सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर अक्षर पटेल रहे जिन्होंने 7 मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 150 गेंदें फेंकी और इन पर 205 रन बने जबकि उन्होंने 11 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी सबसे बेहतरीन रही और उन्होंने 8 मैचों में 168 गेंदें फेंकी और इन पर कुल 174 रन दिए जबकि 14 विकेट उनके खाते में आए। शिवम दुबे इस सूची में छठे नंबर पर रहे। उन्होंने 9 मैचों में 62 गेंदों पर 146 रन लुटाए और सिर्फ 5 विकेट लेने में सफल रहे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय
हार्दिक पंड्या- 9 मैच- 198 गेंदों पर 291 रन, 9 विकेट
वरुण चक्रवर्ती- 9 मैच- 186 गेंदों पर 287 रन, 14 विकेट
अर्शदीप सिंह- 8 मैच- 180 गेंदों पर 254 रन, 9 विकेट
अक्षर पटेल- 7 मैच- 150 गेंदों पर 205 रन, 11 विकेट
जसप्रीत बुमराह- 8 मैच- 168 गेंदों पर 174 रन, 14 विकेट
शिवम दुबे- 9 मैच- 62 गेंदों पर 146 रन, 5 विकेट
ये खबरें भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के; संजू सैमसन रहे नंबर 1, टॉप 5 बैटर्स में तीन भारतीय शामिल
