भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर पीयूष चावला ने आईपीएल के अब तक के कुछ सबसे बेहतरीन बैटर्स को उनकी लेग स्पिन खेलने की काबिलियत के आधार पर रेटिंग दी। पीयूष चावला ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर बातचीत से दौरान आंद्रे रसेल, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, एमएस धोनी, एबी डिविलियर्स, जोस बटलर, ग्लेन मैक्सवेल, शॉन मार्श, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, क्रिस गेल, गंभीर और शिखर धवन जैसे मंझे हुए बल्लेबाजों को रेटिंग दी।
गंभीर को मिले 10 में से 10 अंक
पीयूष चावला ने इन बल्लेबाजों को 10 में से रेटिंग की, लेकिन 10 में से 10 अंक प्राप्त करने वाले बैटर सिर्फ गौतम गंभीर ही रहे। हालांकि पीयूष ने 10 में से 9 अंक कई बल्लेबाजों को दी, लेकिन गंभीर ने पूरे सौ फीसदी अंक हासिल किए इस लिस्ट में शीर्ष पर रहे। पीयूष के सामने हर खिलाड़ियों का नाम पुकारा गया और उन्होंने इन खिलाड़ियों को अंक दिए। कमाल की बात ये रही कि उन्होंने रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे बैटर्स को भी गौतम गंभीर से कम अंक दिए।
रोहित-कोहली को मिले 10 में से 9 अंक
पीयूष चावला ने आंद्रे रसेल और ग्लेन मैक्सवेल को 6 अंक जबकि सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, शॉन मार्श, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, क्रिस गेल और शिखर धवन को 10 में से 9 अंक दिए। इनके अलावा उन्होंने किरोन पोलार्ड को उनकी लेग स्पिन खेलने की क्षमता के आधार पर सिर्फ 5 अंक ही दिए। एमएस धोनी, एबी डिविलियर्स, जोस बटलर जैसे बैटर 10 में से 7 अंक हासिल करने में कामयाब रहे।
गंभीर का स्पिनरों के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड
आंकड़ों के मुताबिक गौतम गंभीर ने टेस्ट मैचों में स्पिनरों की 2,363 गेंदों का सामना किया और 1,321 रन बनाए और उनका औसत 52.8 रहा। 60 पारियों में यह बाएं हाथ का बल्लेबाज 25 बार आउट हुआ। टी20 मैचों में उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला। 2008 से 2018 तक गौतम गंभीर ने इस खास फॉर्मेट में स्पिनरों के खिलाफ 1,183 गेंदों का सामना करते हुए 1,534 रन बनाए और उनका औसत 38.4 साथ ही स्ट्राइक रेट 129.7 रहा। वनडे इंटरनेशनल की बात करें तो स्पिनरों के खिलाफ इनका औसत 53.4 रहा। इस पूर्व ओपनर ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 1,793 गेंदों का सामना करते हुए 1,601 रन बनाए।
ये खबरें भी पढ़ें
