‘इश्क़ पर किसी का ज़ोर नहीं है ये वो आतिश ‘ग़ालिब’ कि लगाए न लगे और बुझाए न बने।’ मोहब्बत करने वाले हर इंसान पर मिर्जा गालिब की यह शायरी बिल्कुल फिट बैठती है। प्रेम में डूबा इंसान साथी की उम्र तक की परवाह नहीं करता। सचिन तेंदुलकर के अलावा टीम इंडिया के अन्य कई क्रिकेटर्स भी हैं, जिनके नाम इस फेहरिस्त में शामिल हैं। इसमें विराट कोहली, सुरेश रैना, जसप्रीत बुमराह, नितीश राणा और हार्दिक पंड्या भी हैं। ऐसे क्रिकेटर्स पर एक नजर:
सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि से 6 साल छोटे हैं। सचिन का जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने 24 मई 1995 को अंजलि मेहता से शादी की थी। अंजलि का 1967 में हुआ था। वह गुजराती परिवार से आती हैं। दोनों की पहली मुलाकता 1990 में हुई थी। अंजलि ने परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भी उम्र में पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से छोटे हैं। कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। कोहली और अनुष्का ने एक दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया।
इसके बाद विराट ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से इटली के फ्लोरेंस में शादी की थी। साल 2021 में 11 जनवरी को अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया। अनुष्का का जन्म एक मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर और मिस्टर आईपीएल के नाम से प्रख्यात सुरेश रैना (Suresh Raina) की पत्नी प्रियंका चौधरी भी उनसे उम्र में बड़ी हैं। प्रियंका रैना के बचपन के कोच की बेटी हैं।
रैना का जन्म 27 नवंबर 1986 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित मुरादनगर में हुआ था। उन्होंने 3 अप्रैल 2015 को प्रियंका चौधरी से (Priyanka Chaudhary) से शादी की थी। प्रियंका का जन्म गाजियाबाद स्थित राजनगर में 18 जून 1986 को हुआ था। इस हिसाब से दोनों की उम्र में 5 महीने से ज्यादा का अंतर है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में शाहरुख खान के सह मालिकाना हक वाली फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रहे नितीश राणा (Nitish Rana) की पत्नी सांची मारवाह (Saachi Marwah) भी उम्र में उनसे बड़ी हैं।
सांची कॉमेडियन और टीवी प्रेजेंटेटर कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की कजिन भी हैं। नितीश का जन्म 27 दिसंबर 1993 को दिल्ली स्थित भरथल में हुआ था। सांची का जन्म 7 दिसंबर 1991 को नई दिल्ली में हुआ था। नितीश ने 19 फरवरी 2019 को सांची से शादी की थी।
पत्नी से 6 साल छोटे हैं सचिन, इन क्रिकेटर्स का तो अपने पार्टनर से है 18 साल तक का अंतर
पिछले कई महीनों से फिटनेस समस्या से जूझ रहे टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर्स में से एक हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को गुजरात में सूरत जिले स्थित चौरासी (Choryasi) में हुआ था।
उन्होंने एक जनवरी 2020 को सर्बियाई मॉडल और डांसर नताशा स्टेनकोविक से सगाई की थी। इसके बाद लॉकडाउन में दोनों की शादी हुई। नताशा ने 30 जुलाई को बेटे अगस्त्या पंड्या को जन्म दिया। नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) का जन्म 4 मार्च 1992 को सर्बिया के पोजारेवाक में हुआ था।
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 15 मार्च 2021 को स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) से शादी की थी। बुमराह का जन्म 6 दिसंबर 1993 में गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। संजना का जन्म 6 मई 1991 में पुणे में हुआ था।
इस हिसाब से संजना बुमराह से करीब 2 साल और 7 महीने बड़ी हैं। संजना गणेशन मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2014 में एमटीवी के रियल्टी शो स्प्लिट्सविला में भी हिस्सा लिया था