दुती चंद समलैंगिक संबंधों में होने की बात स्वीकार करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं। एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता दुती गृह नगर की एक लड़की के साथ समलैंगिक संबंध में हैं। इस साल वैलेंटाइडन डे पर उड़िया भाषा की एक स्थानीय पत्रिका के कवर पेज पर दुती चंद और उनकी पार्टनर मोनालिसा आने वाली हैं।
दुती चंद और मोनालिसा: रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुती चंद की मोनालिसा से मुलाकात उनके गांव में एक पूजा के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करने लगीं। एक-दूसरे को जानने के एक साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया। भारत की फर्राटा धावक दुती चंद मोनालिसा के साथ घर बसाना चाहती हैं।
हालांकि, दुती पहली खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने समलैंगिक पार्टनर कोअपनी जिंदगी का हमसफर चुना है। हम अन्य खेल हस्तियों पर एक नजर डालें जो सामाजिक बहिष्कार पर प्यार को प्राथमिकता देते हैं, जो समलैंगिक संबंधों में हैं/थे।
ऑरलैंडो क्रूज और जोस मैनुअल कोलोन: प्यूर्टो रिको के पेशेवर बॉक्सर ऑरलैंडो क्रूज ने 2012 में समलैंगिक संबंधों में होने की बात स्वीकार की थी। फेदरवेट बॉक्सर ऑरलैंडो क्रूज ने फेसबुक पेज पर वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जोस मैनुअल कोलोन को प्रपोज किया था। बाद में ऑरलैंडो क्रूज ने जोस मैनुअल कोलोन से शादी की।
बिली जीन किंग और इलाना क्लॉस: अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी बिली जीन किंग ने 1965 में ब्रिज प्लेयर लैरी किंग से शादी की थी। हालांकि, 1987 में बिली जीन और लैरी किंग में तलाक हो गया। इसके बाद बिली जीन किंग ने 2018 में साउथ अफ्रीका की इलाना क्लॉस से शादी की। पूर्व टेनिस खिलाड़ी इलाना वुमन्स डबल्स में वर्ल्ड नंबर रह चुकी हैं। वहीं, बिली जीन किंग ने अपने करियर में 39 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते। इसमें वुमन्स सिंगल्स में 12, वुमन्स डबल्स में 16, और मिक्स्ड डबल्स में 11 ग्रैंड स्लैम टाइटल शामिल हैं।
जेसन कॉलिन्स और कैरोलिन मूस: पूर्व पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी जेसन कॉलिन्स नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) में 13 सीजन खेलीं। उन्होंने 2012-13 एनबीए सीजन के समापन के बाद खुद के समलैंगिक रिश्ते में होने की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार की थी। कॉलिन्स 2001 से कैरोलिन मूस के साथ रिलेशन में थीं। दोनों ने 2009 में शादी की। पूर्व बॉस्केटबॉल खिलाड़ी कैरोलिन मूस जूनियर ओलंपिक्स में अमेरिका की ओर से हिस्सा ले चुकी हैं।
एलेक्स ब्लैकवेल और लिन्से एस्क्यू: ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर एलेक्स ब्लैकवेल ने 2013 में समलैंगिक रिश्ते में होने की बात स्वीकार की थी। वह इंग्लैंड के क्रिकेटर स्टीवन डेविस के बाद दूसरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर थीं, जो समलैंगिक रिश्ते में थीं। बल्लेबाज एल्केस ब्लैकवेल ने 2015 में इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर लिंसे आस्क्यू से शादी की। हालांकि, साल 2017 तक ऑस्ट्रेलिया में उनकी शादी मान्य नहीं थी।
मेगन रैपिनो और सू बर्ड: जुलाई 2012 में मेगन रैपिनो के समलैंगिक रिश्ते में होने की बात सार्वजनिक हुई। जब उन्होंने खुलासा किया कि वह ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल खिलाड़ी सारा वॉल्श के साथ रिश्ते में थीं। हालांकि, 2013 में उनका और सारा का रिश्ता टूट गया। साल 2017 में, यूनाइटेड स्टेट्स वुमन्स नेशनल टीम (USWNT) की कप्तान ने पुष्टि की कि वह एक अमेरिकी-इजरायल पेशेवर बास्केटबॉल खिलाड़ी सू बर्ड को डेट कर रही हैं।