IND vs NZ T20I Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 4-1 से जीता। इस सीरीज में कप्तान सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने शानदार बैटिंग किया जबकि वरुण, बुमराह, अर्शदीप जैसे बॉलर्स ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया।

अर्शदीप सिंह बने इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज

इस सीरीज में कप्तान अभिषेक ने सबसे ज्यादा रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे जबकि इशान ने कमाल की पारियां खेली तो वहीं अभिषेक ने भी प्रभावित किया, लेकिन इन सबको अर्शदीप सिंह ने पीछे छोड़ दिया और इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब उन्हें भारतीय ड्रेसिंग रूम में दिया गया।

तिलक वर्मा इन, इशान या संजू किसे मिलेगा मौका; T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की सबसे मजबूत प्लेइंग 11

अर्शदीप सिंह को ये खिताब भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों वो टीम के अन्य स्टाफ की मौजूदगी में मिला। अर्शदीप सिंह ने इस टी20 सीरीज में खेले 4 मैचों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए थे जिसमें कीवी टीम के खिलाफ आखिरी मैच में लिए गए 5 विकेट भी शामिल रहे जिसके दम पर भारत को अंतिम मैच में जीत मिली थी। अर्शदीप सिंह इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में हराने के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पूरी तरह से तैयार है जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होगी। भारत के लिए इस टूर्नामेंट में अर्शदीप सिंह अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं और वो बुमराह के साथ मिलकर विरोधी टीम पर कहर बरपाने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं।

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले वैभव; तोड़ा शुभमन गिल और उन्मुक्त चंद का यह रिकॉर्ड