T20WC 2026: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी भविष्यवाणी करते हुए बताया कि इस बार के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होगी तो वहीं उन्होंने बताया कि आईसीसी के इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे अहम खिलाड़ी कौन होगा। हालांकि वॉटसन ने इसके लिए इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा या फिर अभिषेक शर्मा का नाम नहीं लिया।
भारत-ऑस्ट्रेलिया में होगा फाइनल
शेन वॉटसन ने स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए बताया कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम खिताबी जीत के लिए उनकी पसंदीदा टीमें हैं। न्यूजीलैंड इस वजह से क्योंकि ये टीम आईसीसी इवेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन करती है। इस बार के फाइनलिस्ट के बारे में पूछे जाने पर वॉटसन ने इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक ब्लॉकबस्टर मैच की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया और इंडिया फाइनल में खेलेंगे।
खतरनाक है भारत की बैटिंग लाइनअप
वॉटसन ने इंडिया की बैटिंग पावर पर भी अपनी राय दी और इसे टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक लाइन-अप में से एक बताया। उन्होंने अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की जबरदस्त फॉर्म की तारीफ की, लेकिन हार्दिक पांड्या की खास तारीफ की। वॉटसन ने कहा कि भारत के पास बहुत सारे खतरनाक बैट्समैन हैं। अभिषेक शर्मा शानदार हैं और सूर्यकुमार यादव लगातार बहुत अच्छा कर रहे हैं।
हार्दिक पंड्या हैं सबसे खतरनाक खिलाड़ी
वॉटसन ने आगे कहा कि इतने शानदार खिलाड़ियों के मौजूद होने के बावजूद मुझे लगता है कि हार्दिक पंड्या इस टूर्नामेंट में धमाल मचा सकते हैं साथ ही वो इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं और उनका शरीर काफी अच्छा खेल रहा है। वो भारत के सबसे खतरनाक खिलाड़ी हैं और अगर वो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन जाते हैं तो इसमें हैरानी नहीं होगी। विराट कोहली के बारे में बात करते हुए वॉटसन ने कहा कि वो बस एक रन मशीन बने हुए हं। वनडे क्रिकेट में भी वो मास्टर हैं और लगातार रन बनाने, तेजी से रन बनाने यानी ऐसा उनके इतनी बार करने की काबिलियत, वो सच में कुछ और ही हैं।
ये खबरें भी पढ़ें
अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड 20 दिन में ही हुआ ध्वस्त, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने रच दिया इतिहास
