भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और मैच को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की तरफ से इस मैच में नमनधीर को भी मौका दिया गया जिन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए तो वहीं टीम का ओवरऑल प्रदर्शन शानदार रहा। अब इस सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मैच में क्या भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव करना चाहिए इसके बारे में दिनेश कार्तिक और अजिंक्य रहाणे ने बताया।
नितीश रेड्डी-प्रिंस यादव को मिल सकता है मौका
अजिंक्य रहाणे ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा कि मैंने सुना है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को आजमाना चाहती है इसलिए मुझे लगता है कि दूसरे मैच में नितीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है। वैभव सूर्यवंशी एक दिलचस्प नाम हैं क्योंकि वो एक वर्ल्ड चैंपियन बल्लेबाज हैं। भले ही उन्होंने इस लेवल पर अभी खुद को साबित नहीं किया है, लेकिन उन्हें कोई रोक नहीं सकता। बाहर बैठकर उनमें खेलने की जबरदस्त भूख होगी और इस उम्र में ऐसी भूख स्वभाविक है।
रहाणे ने आगे कहा कि दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में वैभव को तभी जगह मिल सकती है जब संजू सैमसन अपनी जगह ना छोड़ें पर मुझे लगता है कि अभी ऐसा करना सही नहीं होगा। अभी जितना हो सके संजू को उतना मौका मिलना चाहिए। मैं दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव देख रहा हूं और नितीश रेड्डी और प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है। वहीं रहाणे ने कहा कि दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में मैं सिर्फ एक बदलाव देख रहा हूं और मुझे लगता है कि प्रिंस यादव को मयंक यादव की जगह मौका दिया जा सकता है।
संजू सैमसन के लिए अहम है सीरीज
अजिंक्य रहाणे ने संजू सैमसन के बारे में भी बात की और कहा कि मुझे लगता है कि संजू के लिए यह सीरीज काफी अहम होने वाली है। अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो ये अच्छी बात है, लेकिन ऐसा नहीं होता है को पहले से ही सूर्यकुमार यादव को मौका देने की बातें हो रही हैं। संजू सैमसन पर बेवजह दवाब बढ़ रहा है, लेकिन टी20 में ऐसा होता है। सूर्यकुमार यादव के पास अपनी काबिलियत है, लेकिन इसमें कई और बातें भी शामिल हैं।
इशान किशन नंबर 1, कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; T20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय
इशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में नाबाद 37 रन बनाए और विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही वो एक कैलेंडर साल में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
