न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच ल्यूक रोंची इस साल के आखिरी में भारत के खिलाफ घरेल सरजमीं पर सीरीज के बाद अपना पद छोड़ देंगे। वह बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के हेड कोच के पद पर दिखाई देंगे। रोंची ने 2020 में पीटर फुल्टन की जगह न्यूजीलैंड के बैटिंग कोच के तौर पर ली। उनके 6 साल के कार्यकाल में कीवी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
न्यूजीलैंड की टीम एक बार आईसीसी का खिताब जीती। इसके अलावा 3 बार आईसीसी टूर्नामेंटों की फाइनल खेली। 2021 में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता। इसके अलावा 2021 और 2026 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेली। 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेली।
रोंची के उत्तराधिकारी की अभी घोषणा नहीं
कीवी टीम ने भारत में 3-0 से टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा। इसके अलावा भारत में 2024 और 2026 में वनडे सीरीज जीता। 2026 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि वह सही समय पर रोंची के उत्तराधिकारी की घोषणा करेगा।
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए खेले रोंची
रोंची ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार करियर के बाद बीबीएल के पहले सीजन में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेला था। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए चार वनडे और तीन टी20 खेले। इसके बाद वह न्यूजीलैंड चले गए, जहां वह जन्में थे। वह न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेले। इसमें चार टेस्ट, 81 वनडे और 29 टी20 शामिल हैं।
रोंची और फ्रैंचाइजी लीग
रोंची के पास आईपीएल, पीएसएल, सीपीएल, ब्लास्ट, सुपर स्मैश, बीपीए और अफगानिस्तान प्रीमियर लीग सहित दुनिया भर में फ्रैंचाइजी लीग खेलने का भी बहुत अनुभव था। संन्यास के बाद वह 2020 में गैरी स्टीड के अंडर में बैटिंग कोच के तौर पर न्यूजीलैंड की कोचिंग ग्रुप का हिस्सा बने। 2026 में उन्होंने पहली बार फ्रैंचाइजी क्रिकेट में कोच के तौर पर हिस्सा लिया। पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड्स को उन्होंने एलिमिनेटर तक पहुंचाया। टीम को हैदराबाद किंग्समेन से आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा।
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में 6 विकेट से हराया
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। वेस्टइंडीज की टीम 37.1 ओवर में 140 रनों पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने 141 रनों के लक्ष्य को 39.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पूरी खबर पढ़ें।
