England vs Nepal, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 5वीं लीग मैच इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम हारते-हारते बची और नेपाल को 4 रन से करीबी हार मिली। इस मुकाबले में नेपाल ने चेज करते हुए 180 रन बनाए और इसके दम पर इस टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। नेपाल ने अपने खेल से विश्व क्रिकेट में अपनी धाक जरूर जमाई।
इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया था और उसके बाद हैरी ब्रुक की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल ने गजब का जज्बा दिखाया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए। एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि नेपाल कहीं जीत ना जाए, लेकिन सैम करन ने आखिरी ओवर में अपने अनुभव के दम पर नेपाल को जीत के लिए जरूरी लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया।
नेपाल ने तोड़ा अफगानिस्तान का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
नेपाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 180 रन बनाए और वो टी20 वर्ल्ड कप की पहले ऐसी एसोसिएट टीम बन गई जिसने बिना किसी भी एक खिलाड़ी के अर्धशतक लगाए बिना इतना बड़ा स्कोर बना दिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम पर दर्ज था। अफगानिस्तान ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप में बतौर एसोसिएट टीम किसी भी खिलाड़ी के द्वारा एक भी अर्धशतक लगाए बिना साउथ अफ्रीका के खिलाफ 172 रन बनाए थे। यानी बतौर एसोसिएट टीम एक भी खिलाड़ी के अर्धशतक लगाए बिना नेपाल अब टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई।
इस मुकाबले में नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ने 44 रन, कप्तान रोहित पौडेल ने 39 रन, लोकेश बाम ने नाबाद 39 रन जबकि कुशल भुर्टेल ने 29 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से नेपाल के खिलाफ जैकब बेथल ने 35 गेंदों पर 55 रन, कप्तान हैरी ब्रुक ने 32 गेंदों पर 53 रन, विल जैक्स ने 18 गेंदों पर नाबाद 39 रन जबकि जोस बटलर ने 26 रन की पारी खेली। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह और नंदन यादव ने 2-2 विकेट लिए जबकि इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
ये खबरें भी पढ़ें
