इटली की टीम को अपने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के पहले मैच में हार मिली थी। अब दूसरे मैच में टीम ने अपनी टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की है। इटली की यह विश्व कप इतिहास में पहली जीत है। इटली की टीम ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इटली के लिए भाइयों की जोड़ी ने कमाल किया। दोनों ओपनर एंथनी मोस्का और जस्टिन मोस्का ने नाबाद 124 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।

इटली ने बनाए ढेर सारे रिकॉर्ड

1- इटली ने इस जीत के साथ रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। इस मैच में इटली के लिए ओपनिंग करते हुए मोस्का भाइयों ने नाबा 124 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट देश की तरफ से यह ओपनिंग की तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।

टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट देश की तरफ से सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप

  • 131 रन नाबाद: आकिब इलियास और जतिंदर सिंह (ओमान) vs पीएनजी, 2021
  • 126 रन: माइकल जोन्स और जॉर्ज मुन्से (स्कॉटलैंड) vs इटली, 2026
  • 124 रन नाबाद: जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का (इटली) vs नेपाल, 2026*

2- इटली अब टी20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट से जीतने वाली दूसरी टीम बनी है। इससे पहले 2021 में ओमान ने पीएनजी को 10 विकेट से हराया था।

3- इटली की टी20 इंटरनेशनल में यह पहली जीत है। वहीं नेपाल की टी20 इंटरनेशनल में यह दूसरी 10 विकेट से हार है। इससे पहले 2025 में वेस्टइंडीज ने नेपाल को 10 विकेट से हरया था।

4- टी20 वर्ल्ड कप में 120 प्लस रन चेज करते हुए तीसरी सबसे जल्दी जीत यानी सबसे ज्यादा गेंद बची रहने के लिहाज से। इटली ने यह मुकाबला 44 गेंद पहले जीता। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज टॉप पर है जिसने 55 गेंद बची रहते हुए 2024 में यूएसए को हराया था। वहीं 2021 में इंग्लैंड ने 50 गेंद शेष रहते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

5- इटली के भाइयों की ओपनिंग जोड़ी जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने नाबाद 124 रन की साझेदारी की। यह टी20 वर्ल्ड कप में किसी भाई की जोड़ी की सबसे बड़ी साझेदारी है। कामरान अकमल और उमर अकमल ने 96 रन की साझेदारी 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी।

इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इटली ने 12.4 ओवर में 124 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीता। नेपाल की यह लगातार दूसरी हार है। इटली इस जीत के साथ ग्रुप सी की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है।

नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं

वैभव सूर्यवंशी अब खेल सकते हैं 16 टीमों वाला टी20 टूर्नामेंट, IPL 2026 से पहले धूम-धड़ाका मचाने की तैयारी
दासुन शनाका का तूफानी पचासा, टूटते-टूटते बचा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड; ये हैं टी20 वर्ल्ड कप के सबसे तेज अर्धशतक
ओमान के 43 साल के बल्लेबाज का पचासा, सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी किया अपने नाम; सूर्यकुमार यादव भी लिस्ट का हिस्सा