भारत के स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा वापसी के लिए तैयार हैं। पिछले साल टोक्यो में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 8वें स्थान पर रहने के बाद नीरज 19 जून से आयोजित होने वाली दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे। पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में उनके बैक इंजरी हुई थी और अब वह रिकवरी के बाद वापसी को तैयार हैं।

गौरतलब है कि 14 जून (रविवार) को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) ने नीरज का नाम कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के स्क्वाड में जोड़ा था। अब वह आगामी दोहा डायमंड लीग में भी जलवा बिखेरते दिखेंगे। उनकी वापसी को लेकर एएफआई चयन समिति के चेयरमैन अदिले सुमारिवल्ला ने बताया,”नीरज पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं और अगले कुछ दिनों में प्रतियोगिता के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने हमसे खुद को स्क्वाड में जोड़ने के लिए कहा है और हमें उम्मीद है कि आने वाली प्रतियोगिताओं में वह खेलेंगे भी।”

हालांकि, एएफआई द्वारा नीरज चोपड़ा के लिए एक क्वालिफिकेशन मार्क भी सेट किया गया है। उन्हें 82.61 मीटर की दूरी तय करनी होगी। चयन समिति के चेयरमैन ने कहा,”उन्हें और एथलीट्स की तरह एएफआई द्वारा सेट किए गए क्वालिफिकेशन मार्क को पार करना होगा।” नीरज समेत अब राष्ट्रमंडल खेलों के स्क्वाड में कुल तीन जैवलिन थ्रोअर हो चुके हैं। रोहित यादव और यशवीर सिंह भी इसका हिस्सा हैं जिन्होंने लुधियाना में इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के दौरान क्वालिफिकेशन मार्क पार किया था।

नीरज को रुमेश से मिलेगी नई चुनौती

केशोर्न वालकॉट, एंडरसन पीटर्स, जूलियस येगो, जाकूब वाडलेच के अलावा नीरज के लिए अब नई चुनौती श्रीलंका के एथलीट रुमेश पथिरागे की भी होगी। रुमेश ने हाल ही में 92.62 मीटर की दूरी पर भाला फेंकते हुए रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने पिछले साल नीरज द्वारा 90.23 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ा था। यानी इस बार दोहा में नीरज के सामने कई बड़ी चुनौतियों के बीच रुमेश का नाम भी जुड़ गया है।

वैभव सूर्यवंशी ने किया निराश, सूर्यांश ने संभाली पारी, इंडिया ए ने बनाए 265 रन; श्रीलंका ए को बनाने होंगे 256 रन

इंडिया ए ने खराब शुरुआत और 143 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका ए के सामने 266 रन का लक्ष्य रखा है। ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला जीतने के लिए श्रीलंकाई टीम को 256 रन ही बनाने होंगे। 10 रन की पेनल्टी इंडिया ए पर लगी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर