फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में 8 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया है। पद्म श्री नाना पाटेकर के निधन के बाद पूरा देश शोक की लहर में डूबा है। इसी कड़ी में उनका योगदान फिल्म जगत से लेकर राजनीति और खेल के क्षेत्र में भी याद किया जा रहा है। नाना का खेल के प्रति लगाव बेहद खास था। वह क्रिकेट प्रेमी, विराट कोहली के फैन के साथ-साथ एक शूटिंग प्लेयर भी थे।
नाना पाटेकर ने नवंबर 2011 में पुणे में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। उन्होंने 50 मीटर राइफल प्रोन पोजिशन स्पर्धा में हाथ आजमाया था। इसके बाद उन्होंने 2014 में कादरपुर की सीआरपीएफ एकेडमी में आयोजित नेशनल ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में भी भाग लिया था। दिग्गज शूटर गगन नारंग भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे।
विराट कोहली के जबरा फैन थे नाना
नाना पाटेकर ने 2025 में एक इंटरव्यू में विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया था। उन्होंने यह तक कहा था कि जब विराट जल्दी आउट होते हैं तो उनका खाना खाने का मन नहीं करता है। इसके बाद कई मजेदार मीम्स भी सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर को लेकर वायरल हुए थे। उनकी क्रिकेट के प्रति दीवानगी अलग लेवल की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि वह बचपन में ऑफ स्पिन गेंदबाज थे और मुंबई के प्रसिद्ध शिवाजी पार्क में जाकर खेलते थे।
उन्होंने कहा था,”विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। अगर वह जल्दी आउट हो जाते हैं तो मेरा कुछ खाने का मन नहीं होता है। इस कदर मैं क्रिकेट के प्रति समर्पित हूं।” इससे पहले भी एक इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेता ने बताया था कि, मैं बचपन में एक ऑफ स्पिन गेंदबाज था। उस वक्त गरीबी के कारण वह शिवाजी पार्क में जाते थे और बैटिंग प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को गेंदबाजी करते थे।
भारतीय क्रिकेट टीम के सुपर स्टार और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। कोहली ने एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और खास मैसेज शेयर किया।
नाना ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता था ब्रॉन्ज
2007 में भी नाना पाटेकर ने इंदौर के पास म्हाऊ में आयोजित 300 मीटर राष्ट्रीय बिग बोर शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। वह महाराष्ट्र की टीम में शामिल थे और उनकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था। इस प्रतियोगिता में 49 शूटर्स शामिल थे और नाना पाटेकर 13वें स्थान पर रहे थे। इसके बाद उन्हें ‘Renowned Shot’ की उपाधि भी मिल गई थी। इसके बाद वह विदेश से बिना ड्यूटी टैक्स (ड्यूटी फ्री) राइफल मंगवा सकते थे।
भुवनेश्वर कुमार का इंटरनेशनल डेब्यू: 4 ओवर, 9 रन, 3 विकेट; फिर भी पाकिस्तान से झेली हार, विराट-रोहित-युवी ने किया था निराश
भुवनेश्वर कुमार का पहला इंटरनेशनल मैच था पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जो 25 दिसंबर 2012 को खेला गया था। भुवी ने अपने पहले मैच से ही स्विंग का जादू दिखाना शुरू कर दिया था। जानते हैं उस मैच की पूरी कहानी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
