भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा। ये सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है और सीरीज जीतने के लिए दोनों टीमों के लिए आखिरी मैच जीतना जरूरी है। इसमें कोई शक नहीं है कि वेस्टइंडीज ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वो भी सीरीज जीत सकती है जबकि भारत अपने घरेलू मैदान पर सीरीज नहीं गंवाना चाहेगा।

भारत को आखिरी मैच जीतने के लिए किस तरह की प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहिए इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने जियो हॉटस्टार पर बताया। अभिषेक ने कहा कि क्या आप वैभव सूर्यवंशी को खिलाने जा रहे हैं और अगर ऐसा होता है कि मैं उन्हें उनकी सबसे मजबूत पोजिशन पर खेलते देखना चाहूंगा जो कि ओपनिंग है। मैं वैभव को बेंगलुरु में खेलते देखना चाहता हूं, लेकिन फिर भी मैं टीम की गेंदबाजी में बदलाव करूंगा पर बल्लेबाजी में बिल्कुल भी नहीं।

अभिषेक ने कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में किया शामिल

अभिषेक ने आगे कहा कि मैं इस मैच में एक दांव खेलूंगा और कुलदीप यादव को नमन धीर की जगह ला सकता हूं साथ ही बल्लेबाजी क्रम में नितीश कुमार रेड्डी को एक स्थान ऊपर भेज सकता हूं और उनके बाद अक्षर पटेल को रख सकता हूं। मुझे लगता है कि जब अक्षर पटेल को फ्लोटर के तौर पर ऊपर भेजा जाता है तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए यह भूमिका बहुत अच्छे से निभाई है। इसके बाद 4 खिलाड़ी अटैकिंग विकल्प होंगे। हालांकि अर्शदीप सिंह खेलेंगे या नहीं यह उनके फिटनेस पर निर्भर करेगा। मैं ये देखने के लिए उत्सुक हूं कि आगे क्या होता है।

5वें टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (अभिषेक नायर द्वारा चुनी हुई)

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

ट्रैविस हेड-टॉम लैथम ओपनर, शुभमन गिल समेत 4 भारतीय शामिल; विजडन ने चुनी वर्ल्ड की मौजूदा बेस्ट टेस्ट प्लेइंग 11

विजडन ने बैटिंग क्रम में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार बैटर स्टीव स्मिथ को रखा जबकि पांचवें स्थान पर इंग्लैंड टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान जो रूट को रखा। वहीं टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत को शामिल किया और उन्हें बैटिंग क्रम में छठे स्थान पर जगह दी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)