वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले ही मैच में नमनधीर को भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया जो चौंकाने वाला रहा। हालांकि नमन धीर शानदार प्लेयर हैं और बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए ही उन्होंने भारतीय टी20 टीम में जगह बनाई है, लेकिन उन्हें इतनी जल्दी मौका मिल जाएगा इसकी उम्मीद थोड़ी कम थी। नमनधीर को भारत की टीम में वाशिंगटन सुंदर की जगह लाया गया था और उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी उपयोगिता साबित कर दी।
अब नमन धीर के टीम में आने और उनके अच्छे प्रदर्शन के बाद वाशिंगटन सुंदर के टी20 करियर पर इसका कितना असर पड़ेगा इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व ओपनर श्रीकांत ने बताया। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर नमनधीर के बारे में बात करते हुए कहा कि भारतीय टी20 टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह अब नमन धीर को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर लाया गया है। वॉशिंगटन सुंदर हर दो मैचों के बाद अचानक चोटिल हो जाते हैं। अब नमन धीर उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आए हैं और उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली है।
नमनधीर ने पक्की कर ली अपनी जगह
श्रीकांत ने आगे कहा कि अब आप नमन धीर को वनडे और टी20 टीम से बाहर कैसे कर सकते हैं। उन्होंने जल्दी ही टीम में अपनी जगह हासिल कर ली है। अब वाशिंगटन सुंदर भारत के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेल सकते हैं और टी20 में उनकी वापसी अब मुश्किल हो गई है। श्रीकांत ने नमनधीर के बारे में कहा कि जब वह तेज गेंदबाजी करता है, तो गेंद पर छक्का लग जाता है। इसलिए वह तुरंत गेंद की गति कम कर देता है, जिससे पता चलता है कि वह बहुत सोच-समझकर गेंदबाजी करने वाला खिलाड़ी है। वह टी20 क्रिकेट के लिए एकदम सही है। वह इस तरह से गेंदबाजी करता है जैसे वह खुद बल्लेबाजी कर रहा हो और सोचता हो कि उसे कैसी गेंद डाली जाएगी। इससे पता चलता है कि वह कितना समझदार क्रिकेटर है।
श्रीकांत ने आगे कहा कि आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम हटा देना चाहिए और तभी आप असली ऑलराउंडर तैयार कर पाएंगे। अब आपके पास नमन धीर के रूप में एक शानदार बैटिंग ऑलराउंडर है। उन्होंने पहले टी20 मैच में 4 ओवर फेंके, लेकिन व अगर लगातार दो ओवर भी डालते हैं तो यह भारत के लिए बहुत बड़ी बात होगी। वह आने वाले आईपीएल सीजन में भी बहुत सारे विकेट लेंगे। अपने आईपीएल करियर में उन्होंने ज्यादा से ज्यादा 10 ओवर ही फेंके होंगे फिर भी पहले ही मैच में उन्होंने चार ओवर फेंक दिए। उनके पास सब कुछ है किस्मत भी और टैलेंट भी जो उन्होंने दिखा भी दिया। आपको बता दें कि नमन धीर ने अपने पहले ही टी20आई मैच में 3 विकेट हासिल किए।
इशान किशन नंबर 1, कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा; T20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय
इशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में नाबाद 37 रन बनाए और विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया साथ ही वो एक कैलेंडर साल में टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
