भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 87 रन से हार मिली। इस मैच में कीवी टीम के बाटर ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल की बैटिंग बेहद खास रही। ग्लेन ने जहां 218.37 की स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए तो वहीं ब्रेसवेल ने भी 260.00 की स्ट्राइक रेट से 25 गेंदों पर 65 रन बनाए। ब्रेसवेल अपनी इस पारी के बाद इस टी20 सीरीज के पहले 4 मैचों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बैटर बन गए और नमन धीर को पीछे छोड़ दिया।

दूसरे नंबर पर खिसक गए नमनधीर

भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा चुके 4 मैचों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कीवी बैटर माइकल ब्रेसवेल पहले नंबर पर आ गए। ब्रेसवेल ने 4 मैचों में 248.48 की स्ट्राइक रेट से अब तक 82 रन बनाए हैं जबकि नमन धीर दूसरे नंबर पर आ गए जिन्होंने 4 मैचों में 105 रन 228.26 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा तीसरे नंबर पर आ गए जिन्होंने 4 मैचों में 227.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 196 रन बनाए हैं।

इस टी20 सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ग्लेन फिलिप्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 189.04 की स्ट्राइक रेट से 4 मैचों में 276 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में भारतीय बैटर संजू सैमसन 7वें नंबर पर हैं जिन्होंने 158.46 की स्ट्राइक रेट से 4 मैचों में 103 रन बनाए हैं जबकि तिलक वर्मा 9वें नंबर पर हैं जिन्होंने 127.40 की स्ट्राइक रेट से 4 मैचों में 93 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में 10वें स्थान पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने 126.67 की स्ट्राइक रेट से 4 मैचों में 76 रन बनाए हैं।

भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेट
माइकल ब्रेसवेल438282248.48
नमन धीर4410552.5228.26
अभिषेक शर्मा4419649227.91
ग्लेन मैक्सवेल4427692189.04
डेरिल मिचेल4414749172.94
फिन एलन4413233165
संजू सैमसन4410325.75158.46
बेवॉन जैकब्स4413545146.74
तिलक वर्मा449346.5127.4
श्रेयस अय्यर447619126.67

वैभव सूर्यवंशी निकले केएल राहुल से आगे, युवराज सिंह नंबर 1; T20I की पहली 10 पारियों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

वैभव ने तीसरे मैच में 4 छक्के लगाए और वो अब टी20आई की पहली 10 पारियों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)