कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत आईपीएल 2026 में काफी खराब रही है और ये टीम अपने पहले तीन में से 2 मैच गंवा चुकी है। हालांकि इस टीम का तीसरा मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और टीम का किसी तरह से अंकतालिका में खाता खुल गया था क्योंकि इसके बाद केकेआर और पंजाब को एक-एक अंक दे गए थे। केकेआर का अगला मैच लखनऊ के साथ है, लेकिन इस मैच से पहले पूर्व भारतीय खिलाड़ी मुरली कार्तिक ने इस टीम को अहम सलाह दी।
अजिंक्य रहाणे को नंबर 3 पर करनी चाहिए बैटिंग
मुरली कार्तिक ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा कि लखनऊ के खिलाफ केकेआर को कुछ बदलाव के साथ मैदान पर उतरना चाहिए। केकेआर के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट को पारी की शुरुआत करनी चाहिए और अजिक्य रहाणे को ओपन ना करके तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए। केकेआर के लिए अब तक रहाणे और फिन एलन ओपन कर रहे हैं और टिम सीफर्ट अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
मुरली कार्तिक ने आगे कहा कि मैं ईमादारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता है कि कैमरन ग्रीन इस टीम के लिए कुछ खास कर पाएंगे यहां तक की वो गेंदबाजी भी नहीं कर रहे हैं। आपको एक सेटल्ड ओपनिंग पेयर की जरूरत है तो एक-दूसरे को जानते हैं। अगर ये दोनों कोलकाता को अच्छी शुरुआत देते हैं तो ये इस टीम के लिए काफी अच्छा होगा। आपको बता दें कि केकेआर को अब तक मुंबई और हैदराबाद से हार मिली है और पंजाब के खिलाफ बारिश की वजह से मैच नहीं हो पाया था।
ऋषभ पंत को तीसरे नंबर पर ही खेलना चाहिए
मुरली कार्तिक ने ऋषभ पंत की बैटिंग पोजिशन के बारे में भी बात की। कार्तिक ने कहा कि लखनऊ के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस टीम की असली ओपनिंग जोड़ी की वापसी हो चुकी है और ऋषभ पंत जिस पोजिशन पर खेल रहे हैं वो उसी पर बने रहें। कोलकाता और लखनऊ के मुकाबले में मेरी नजर सबसे ज्यादा फिन एलन (केकेआर) और मिचेल मार्श (लखनऊ) के प्रदर्शन पर टिकी रहने वाली है। गौरतलब है कि लखनऊ ने अपने दूसरे लीग मैच में हैदराबाद को हराया था और उस मुकाबले में पंत ने नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 68 रन की पारी खेली थी।
IPL की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 बैटर; बटलर ने रोहित, पोलार्ड, राहुल को पीछे छोड़ा, संजू नंबर 5
आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में जोस बटलर ने एक साथ रोहित शर्मा, केएल राहुल, किरोन पोलार्ड व निकोलस पूरन जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। इस लिस्ट में अब भी क्रिस गेल पहले स्थान पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें)
