IPL 2022 MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 3 रन से हरा दिया। इस जीत से उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी जिंदा हैं। उसके 13 मैच में 12 अंक हैं। वह पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के भी 12-12 अंक हैं, लेकिन दोनों का नेट रनरेट हैदराबाद से बेहतर है। पूरी पॉइंट्स टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 7 विकेट पर 190 रन ही बना पाई।
मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 48, टिम डेविड ने 46 और इशान किशन ने 43 रन बनाए। डैनियल सैम्स 15 रन बनाकर आउट हुए। रमनदीप सिंह 6 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार ने 19वां ओवर मेडन फेंका और संजय यादव का विकेट भी लिया।
इससे पहले हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई थी, लेकिन उसे युवा प्रियम गर्ग और राहुल त्रिपाठी ने संभाला। प्रियम ने 26 गेंद में 42 और राहुल ने 44 गेंद में 76 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। बाद में निकोलस पूरन ने भी तेज गति से 22 गेंद में 38 रन बनाए। जिस तरह से ये तीनों खेल रहे थे, लगा था कि हैदराबाद का स्कोर 200 के पार होगा, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों खासकर रमनदीप सिंह ने टीम की वापसी कराई। रमनदीप सिंह ने 20 ओवर में 3 विकेट लिए। डैनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ और जसप्रीत बुमराह भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे। केन विलियमसन 7 गेंद में 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए। ऋतिक शौकीन और कुमार कार्तिकेय की जगह मयंक मार्कंडे और संजय यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव किए हैं। प्रियम गर्ग को शशांक सिंह और मार्को यानसन की जगह फजहलक फारूकी को आखिरी एकादश में शामिल किया गया है।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 18 मैच खेले हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 10 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैच जीतने में सफल रही है।
IPL 2022 MI vs SRH: गेंद दर गेंद स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें
इस मैच में दोनों टीमें इन खिलाड़ियों के साथ उतरीं।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन।
यहां क्लिक कर आप मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच के लिए सुझाई गई ड्रीम 11 देख सकते हैं।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे।
Indian Premier League, 2022Wankhede Stadium, Mumbai 25 June 2022
Mumbai Indians 190/7 (20.0)
Sunrisers Hyderabad 193/6 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 65 ) Sunrisers Hyderabad beat Mumbai Indians by 3 runs
IPL 2022, MI vs SRH Live Score (आईपीएल लाइव क्रिकेट टुडे मैच स्कोर): इस कैलेंडर ईयर में रोहित शर्मा टी20 में एक भी पचासा नहीं ठोक पाए हैं।
फजलहक फारूकी आखिरी ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद वाइड रही। रमनदीप सिंह ने चौथी गेंद पर चौका और आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद 3 रन से मैच अपने नाम कर लिया। उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। हालांकि, उन्हें दूसरे मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। आज मुंबई को सही शुरुआत तो मिली थी, लेकिन वे उसे बरकार नहीं रख पाए।
भुवनेश्वर कुमार 19वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर संजय यादव को जे सुचित के हाथों कैच करा दिया। संजय यादव खाता नहीं खोल पाए। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह क्रीज पर आए। लेकिन अगली चार गेंदों में वह एक भी रन नहीं बना पाए। मुंबई को अब आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए।
टी नटराजन 18वां ओवर लेकर आए। टिम डेविड ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। उन्होंने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर भी छक्के लगाए। हालांकि, आखिरी गेंद पर वह रन आउट हुए। अठारह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 विकेट पर 175 रन है। टिम डेविड 18 गेंद में 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी जगह संजय यादव क्रीज पर आए हैं। मुंबई को अब 2 ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए।
भुवनेश्वर कुमार 17 रन लेकर आए। टिम डेविड ने उनकी चौथी गेंद परी सीधा ड्राइव किया, फॉलो थ्रू में भुवनेश्वर ने अंगुली लगा दी। गेंद सीधा स्टंप्स पर लगी। स्टब्स क्रीज़ से बाहर थे। इस कारण उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। स्टब्स की जगह रमनदीप सिंह क्रीज पर आए। सत्रह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस को 5 विकेट पर 149 रन है।
टी नटराजन 16वां ओवर लेकर आए। टिम डेविड ने उनकी पहली और दूसरी गेंद पर चौके लगाए। पांचवीं गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। स्टब्स का आईपीएल में यह पहला रन है। वह अपने डेब्यू मैच में शून्य पर आउट हो गए थे। इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 13 रन आए। सोलह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का 4 विकेट पर 140 रन है। टिम डेविड के 14 और स्टब्स के एक रन हैं। उसे जीत के लिए 24 गेंद में 54 रन चाहिए।
उमरान मलिक ने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर डैनियल सैम्स को मिडविकेट पर प्रियम गर्ग के हाथों कैच करा दिया। सैम्स 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। प्रियम ने उछलकर एक अविश्वसनीय कैच लपका। पंद्रह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 विकेट पर 127 रन है। उसे जीत के लिए 30 गेंद में 67 रन की जरूरत है।
मुंबई इंडियंस ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर इशान किशन का विकेट गंवाया। इशान 34 गेंद में 43 रन बनाकर उमरान मलिक का शिकार बने। उनकी जगह तिलक वर्मा क्रीज पर आए। हालांकि, वह भी लंबी पारी नहीं खेल पाए और वह भी उमरान मलिक का शिकार बन गए। उमरान 15वें ओवर की पहली गेंद पर उन्हें केन विलियमसन के हाथों कैच कराया। तिलक 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह टिम डेविड क्रीज पर आए। मुंबई को जीत के लिए अभी 34 गेंद में 70 रन बनाने हैं।
वाशिंगटन सुंदर 11वां ओवर लेकर आए। रोहित ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। हालांकि, चौथी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित को स्क्वायर लेग पर स्थानापन्न खिलाड़ी जे सुचित ने कैच किया। रोहित 36 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह डैनियल सैम्स क्रीज पर आए। ग्यारह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का एक विकेट 97 रन है। इशान के 39 रन हैं।
अभिषेक शर्मा 10वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का लगाया। इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में 11 रन आए। दस ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का बिना विकेट खोए 89 रन है। इशान के 37 और रोहित के 43 रन हैं।
उमरान मलिक 9वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर नोबॉल रही। अगली गेंद वाइड रही। तीसरी गेंद पर फिर नोबॉल रही। इस गेंद पर रोहित ने चौका जड़ दिया। अगली गेंद पर रोहित ने लेग बाई का एक रन चुरा लिया। दूसरी गेंद पर इशान किशन ने छक्का जड़ दिया। इस ओवर से भी मुंबई इंडियंस के खाते में 17 रन आए। नौ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का बिना विकेट खोए 78 रन है। इशान के 35 और रोहित के 36 रन हैं।
टी नटराजन 8वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से भी मुंबई इंडियंस के खाते में सिर्फ 5 रन आए। आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का बिना विकेट खोए 61 रन है। इशान के 28 और रोहित के 31 रन हैं।
वाशिंगटन सुंदर 7वां ओवर लेकर आए। इस ओवर से मुंबई इंडियंस के खाते में सिर्फ 5 रन आए। सात ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का बिना विकेट खोए 56 रन है। इशान के 25 और रोहित के 29 रन हैं।
फजलहक फारूकी छठा ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद वाइड रही। इस ओवर से मुंबई के खाते में 6 रन आए। छह ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना विकेट खोए 51 रन है। रोहित के 27 और इशान के 22 रन हैं।
टी नटराजन पांचवां ओवर लेकर आए। इशान किशन ने उनकी तीसरी और चौथी गेंद पर चौके लगाए। रोहित ने उनकी आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से मुंबई के खाते में 16 रन आए। पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना विकेट खोए 45 रन है। रोहित के 24 और इशान के 20 रन हैं।
भुवनेश्वर कुमार चौथा ओवर लेकर आए। रोहित ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से मुंबई के खाते में 9 रन आए। चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना विकेट खोए 29 रन है। रोहित के 17 और इशान के 11 रन हैं।
वाशिंगटन सुंदर तीसरा ओवर लेकर आए। इशान किशन ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। इशान ने पांचवीं गेंद पर भी चौका लगाया। इस ओवर से मुंबई के खाते में 10 रन आए। तीन ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना विकेट खोए 20 रन है। रोहित के 9 और इशान के 10 रन हैं।
भुवनेश्वर कुमार दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का लगाया। इस ओवर से मुंबई के खाते में 8 रन आए। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना विकेट खोए 10 रन है।
मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फजलहक फारूकी पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद वाइड रही। हालांकि, रोहित अगली 4 गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाए। पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला।
जसप्रीत बुमराह 20वां ओवर लेकर आए। केन विलियमसन ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। हालांकि, बुमराह ने आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को बोल्ड कर दिया। बुमराह 7 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 7 रन भी आए। इस तरह हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए। केन विलियमसन 7 गेंद में 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
रिले मेरेडिथ 19वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 9 रन आए। पिछली 16 गेंद में हैदराबाद की ओर से कोई बाउंड्री नहीं लगी है। उन्नीस ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 5 विकेट पर 184 रन है।
रमनदीप सिंह 18वां ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को तिलक वर्मा के हाथों लॉन्ग ऑन पर कैच कराया। राहुल 44 गेंद में 76 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर आए। रमनदीप ने आखिरी गेंद पर एडेन मार्कराम को टिम डेविड के हाथों कैच कराया। मार्कराम 4 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। अठारह ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 5 विकेट पर 175 रन है।
रिले मेरेडिथ 17वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाया। हालांकि, मेरेडिथ ने पांचवीं गेंद पर निकोलस पूरन को पवेलियन की राह दिखाई। पूरन 22 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। सत्रह ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 173 रन है।
डैनियल सैम्स 16वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर राहुल ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर फिर चौका लगा दिया। इस ओवर से सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 16 रन आए। सोलह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 164 रन है। निकोलस पूरन के 19 गेंद में 37 और राहुल त्रिपाठी के 41 गेंद में 69 रन हैं।
जसप्रीत बुमराह 15वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर से हैदराबाद के खाते में 5 रन आए। पंद्रह ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 148 रन है।
मयंक मार्कंडे 14वां ओवर लेकर आए। निकोलस पूरन ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का लगाया। आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 32 गेंद में अपना पचासा पूरा किया। आईपीएल 2022 में उनका यह तीसरा पचासा है। चौदह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 143 रन है। राहुल त्रिपाठी के 32 गेंद में 50 रन हैं। निकोलस पूरन के 16 गेंद में 35 रन हैं।
रिले मेरेडिथ 13वां ओवर लेकर आए। निकोलस पूरन ने उनकी चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्के लगाए। इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 17 रन आए। तेरह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 129 रन है। राहुल त्रिपाठी के 30 गेंद में 48 रन हैं। निकोलस पूरन के 12 गेंद में 23 रन हैं।
बारह ओवर का खेल हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 112 रन है। राहुल त्रिपाठी के 28 गेंद में 45 रन हैं। निकोलस पूरन के 8 गेंद में 9 रन हैं।
ग्यारह ओवर का खेल हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 102 रन है। राहुल त्रिपाठी के 25 गेंद में 39 रन हैं। निकोलस पूरन के 5 गेंद में 6 रन हैं।
रमनदीप सिंह 10वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने चौका लगाया। हालांकि, रमनदीप ने पांचवीं गेंद पर उनकी और प्रियम गर्ग की साझेदारी तोड़ दी। उन्होंने प्रियम को अपनी ही गेंद पर कैच कर लिया। इस ओवर में हैदराबाद ने एक विकेट गंवाया और 8 रन बनाए। दस ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 97 रन है। राहुल के 23 गेंद में 39 रन हैं। प्रियम गर्ग 26 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी जगह निकोलस पूरन क्रीज पर आए।
मयंक मार्कंडे नौवां ओवर लेकर आए। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियम गर्ग ने चौका लगाया। प्रियम ने पांचवीं गेंद पर भी चौका जड़ दिया। इस ओवर से हैदराबाद के खाते में 12 रन आए। नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 89 रन है। राहुल के 20 गेंद में 33 रन हैं। प्रियम गर्ग के 24 गेंद में 41 रन हैं। दोनों के बीच 38 गेंद में 78 रन की साझेदारी हो चुकी है।
IPL 2022, MI vs SRH Live Score: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस कैलेंडर वर्ष में टी20 मैच में अब तक लगातार दो पारियों में 30+ का स्कोर ही बना पाए हैं। वह 50+ का स्कोर हासिल नहीं कर पाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन में स्पिनर्स के सबसे कम ओवरों का इस्तेमाल किया है। आईपीएल 2022 में अब तक सिर्फ तीन टीमें ही ऐसी हैं, जिन्होंने पूरे सीजन एक ही ओपनिंग जोड़ी का इस्तेमाल किया है। इसमें मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद भी शामिल हैं। मुंबई इंडियंस के लिए जहां रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और केन विलियमसन ने ओपनिंग की। अभिषेक शर्मा को छोड़कर, इस सीजन में किसी भी टीम के ओपनर का औसत 30 से ऊपर या स्ट्राइक रेट 130 से ज्यादा का नहीं रहा है।