IPL 2022 MI vs DC Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को विकेट से हरा दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई की टीम ने 160 रनों के टारगेट को 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस हार के साथ दिल्ली की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम प्लेऑफ में पहुंची।
क्वालीफायर 1- गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स । जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। एलिमिनेटर- लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच। हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। क्वालीफायर 2- में क्वालीफायर 1 में हारी हुई टीम और एलिमिनेटर में जीती हुई टीम के बीच मैच। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। क्वालीफायर 1- 24 मई, एलिमिनेटर-25 मई, क्वालीफायर 2- 27 मई और फाइनल – 29 मई को खेला जाएगा।
मुंबई को पहला झटका छठे ओवर में लगा। कप्तान रोहित शर्मा को एनरिक नॉर्खिया ने आउट किया। 12वें ओवर में इशान किशन को कुलदीप यादव ने आउट किया। शार्दुल ठाकुर ने 15 वें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस को आउट किया। 18 वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने टिम डेविड को आउट किया। 19 वें ओवर में एनरिक नॉर्खिया ने तिलक वर्मा को आउट किया।
दिल्ली को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा। डेनियल सैम्स ने डेविड वॉर्नर को आउट किया। अगले ही ओवर में मिशेल मार्श को जसप्रीत बुमराह ने चलता किया। उन्होंने छठे ओवर में पृथ्वी शॉ को आउट किया। 9वें ओवर में मयंक मार्कंडेय ने सरफराज खान को आउट किया। इसके बाद रोवमैन पॉवेल और ऋषभ पंत में अच्छी साझेदारी हुई। पंत को रमनदीप सिंह ने 16वें ओवर में आउट किया। रोवमैन पॉवेल को 19वें ओवर में बुमराह ने आउट किया। आखिरी ओवर में शार्दुल ठाकुर को रमनदीप ने आउट किया। मुंबई की टीम में दो बदलाव हुआ। डेवाल्ड ब्रेविस और ऋतिक शौकिन को मौका मिला। दिल्ली की टीम में एक बदलाव हुआ। ललित यादव की जगह पृथ्वी शॉ को मौका मिला।
IPL 2022 MI vs DC : गेंद दर गेंद स्कोर कार्ड देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Indian Premier League, 2022Wankhede Stadium, Mumbai 27 June 2022
Mumbai Indians 160/5 (19.1)
Delhi Capitals 159/7 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 69 ) Mumbai Indians beat Delhi Capitals by 5 wickets
IPL 2022, MI vs DC: मुंबई की टीम ने दिल्ली को पांच विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ दिल्ली की टीम का सफर समाप्त हो गया। बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई।
क्वालीफायर 1- गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। एलिमिनेटर- लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। क्वालीफायर 2- में क्वालीफायर 1 में हारी हुई टीम और एलिमिनेटर में जीती हुई टीम के बीच मैच होगा। जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। क्वालीफायर 1- 24 मई, एलिमिनेटर-25 मई, क्वालीफायर 2- 27 मई और फाइनल – 29 मई को खेला जाएगा।
ऋषभ पंत ने आखिरी ओवर में गेंद खलील अहमद को दी। पहली गेंद हाइ फुलटॉस के कारण नोबॉल हुआ। अगली गेंद पर चौका लगा। इसके साथ ही मुंबई की टीम ने दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ दिल्ली की टीम बाहर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में पहुंची।
19 वें ओवर में 9 रन बने और एक विकेट गिरा। तिलक वर्मा 21 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का स्कोर 19 ओवर में 5 विकेट पर 155 रन। जीत के लिए एक ओवर में 5 रनों की जरूरत। रमनदीप सिंह 9 और डेनियल सैम्स 0 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई को लगा चौथा झटका। टिम डेविड 34 रन बनाकर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए। टीम का स्कोर 17.5 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन। जीत के लिए 13 गेंदों पर 15 रनों की जरूरत।
मुंबई का स्कोर 16 ओवर में 3 विकेट पर 114 रन। जीत के लिए 4 ओवर में 46 रनों की जरूरत। तिलक वर्मा 13 और टिम डेविड 11 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई को लगा तीसरा झटका। डेवाल्ड ब्रेविस 37 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर 14.3ओवर में 3 विकेट पर 95 रन। जीत के लिए 33 गेंदों पर 65 रनों की जरूरत।
मुंबई का स्कोर 14 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन। तिलक वर्मा 5 और डेवाल्ड ब्रेविस 36 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 6 ओवर में 68 रनों की जरूरत।
मुंबई को लगा दूसरा झटका। इशान किशन को 48 रन पर कुलदीप यादव ने आउट किया। टीम का स्कोर 11.3 ओवर में 2 विकेट पर 76 रन। जीत के लिए 51 गेंदों पर 84 रनों की जरूरत।
मुंबई का स्कोर 11 ओवर में 1 विकेट पर 74 रन। इशान किशन 46 और डेवाल्ड ब्रेविस 24 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 9 ओवर में 86 रनों की जरूरत।
मुंबई का स्कोर 9 ओवर में 1 विकेट पर 44 रन। इशान किशन 30 और डेवाल्ड ब्रेविस 11 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 11 ओवर में 116 रनों की जरूरत।
मुंबई को लगा पहला झटका। रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट। एनरिक नॉर्टजे ने उन्हें आउट किया। टीम का स्कोर 5.2 ओवर में 1 विकेट पर 25। इशान किशन 22 रन बनाकर क्रीज पर।
मुंबई का स्कोर 5 ओवर में बगैर किसी विकेट के 25 रन। रोहित शर्मा 2 और इशान किशन 22 रन बनाकर क्रीज पर। टीम को जीत के लिए 15 ओवर में 135 रनों की जरूरत।
मुंबई का स्कोर 3 ओवर में बगैर किसी विकेट के 16 रन। रोहित शर्मा 0 और इशान किशन 15 रन बनाकर क्रीज पर। टीम को जीत के लिए 17 ओवर में 144 रनों की जरूरत।
मुंबई की बल्लेबाजी शुरू। इशान किशन और रोहित शर्मा क्रीज पर। खलील अहमद ने दिल्ली के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। टीम का स्कोर 1 ओवर में 1 रन।
दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। मुंबई को जीत के लिए 160 रनों का टारगेट दिया। अक्षर पटेल 19 और कुलदीप यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे। रमनदीप के ओवर में 1 विकेट आया और 11 रन बने।
दिल्ली को लगा छठा झटका। शार्दुल ठाकुर को रमनदीप ने आउट किया। उन्होंने 4 रन बनाए। टीम का स्कोर 19.3 ओवर में 7 विकेट पर 151 रन।
दिल्ली को लगा छठा झटका। रोवमैन पॉवेल को 43 रन पर जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। टीम का स्कोर 18.2 ओवर में 6 विकेट पर 143 रन। अक्षर पटेल 10 रन बनाकर क्रीज पर।
दिल्ली का स्कोर 18 ओवर में 5 विकेट पर 142 रन। रोवमैन पॉवेल 42 और अक्षर पटेल 9 रन बनाकर क्रीज पर। डेनियल सैम्स के ओवर में 9 रन दिए।
दिल्ली को लगा पांचवां झटका। ऋषभ पंत को रमनदीप सिंह ने 39 रन पर आउट किया। रमनदीप का ओवर काफी बड़ा रहा। उन्होंने तीन वाइड किए और 19 रन दिए, लेकिन आखिरी गेंद पर विकेट ले लिया। दिल्ली का स्कोर 16 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन। रोवमैन पॉवेल 35 रन बनाकर क्रीज पर।
दिल्ली का स्कोर 14 ओवर में 4 विकेट पर 99। रोवमैन पॉवेल 30 और ऋषभ पंत 22 रन बनाकर क्रीज पर। रिले मैरेडिथ के ओवर में 2 रन आए।
दिल्ली का स्कोर 12 ओवर में 4 विकेट पर 84। रोवमैन पॉवेल 20 और ऋषभ पंत 21 रन बनाकर क्रीज पर। ऋतिक शौकिन के ओवर में 20 रन आए।
दिल्ली का स्कोर 10 ओवर में 4 विकेट पर 55 रन। रोवमैन पॉवेल 3 और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर क्रीज पर। ऋतिक शौकिन के ओवर में 3 रन आए।
दिल्ली को लगा चौथा झटका। सरफराज खान को मयंक मार्कंडेय ने 10 रन पर आउट किया। टीम का स्कोर 8.4 ओवर में 4 विकेट पर 50 रन। ऋषभ पंत 10 रन बनाकर क्रीज पर।
दिल्ली का स्कोर 8 ओवर में 3 विकेट पर 48। सरफराज खान 9 और ऋषभ पंत 9 रन बनाकर क्रीज पर। रिले मैरेडिथ के ओवर में 7 रन आए।
दिल्ली की टीम संकट में। पृथ्वी शॉ को 24 रन पर जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। टीम का स्कोर 5.4 ओवर में 31 रन 3 विकेट के नुकसान पर।
दिल्ली का स्कोर 5 ओवर में 2 विकेट पर 29। पृथ्वी शॉ 22 और ऋषभ पंत 1 रन बनाकर क्रीज पर। ऋतिक शौकिन के ओवर में 5 रन आए।
दिल्ली को लगा पहला झटका। डेनियल सैम्स ने 5 रन पर डेविड वॉर्नर को आउट किया। दिल्ली का स्कोर 3 ओर में 1 विकेट पर 21 रन।
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर क्रीज पर। पहले ओवर में 6 रन बने। मुंबई इंडियंस की ओर से डेनियल सैम्स ने गेंदबाजी की शुरुआत की।
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद
IPL 2022, MI vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने एक-दूसरे के खिलाफ 31 मैच खेले हैं। मुंबई ने 16 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 15 मैच जीते हैं। वानखेड़े स्टेडियम में, मुंबई ने 8 में से 5 मैच जीते हैं जबकि दिल्ली ने 3 जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच पिछले 3 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने हर बार मुंबई इंडियंस को हराया है।
मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जहां उसे 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। उस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और इशान किशन ने क्रमशः 48 रन और 43 रन बनाए। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने अपना आखिरी मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला, जहां उन्होंने 17 रनों से जीत हासिल की। उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिशेल मार्श ने 63 रन बनाए जबकि शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लिए। पिछली बार जब वे इस सीजन में एक-दूसरे के खिलाफ खेले थे, तो दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया था।