हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 में सबकुछ अच्छा घटित नहीं हो रहा है। मुंबई इंडियंस शानदार टीम है, लेकिन इसके बावजूद वो जीत के लिए जूझ रही है। रविवार को मुंबई को उसके घरेलू मैदान पर आरसीबी ने 18 रन से हरा दिया और ये इस टीम की पिछले 4 मैचों में तीसरी हार भी रही। अब 3 मैच गंवा चुकी मुंबई इंडियंस किस तरह से प्लेऑफ में पहुंच सकती है जानते हैं।

मुंबई ने इस सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं जिसमें इस टीम को 3 मैचों में हार मिली है और इस टीम के 2 अंक हैं। मुंबई और आरसीबी मुकाबले के बाद हार्दिक पंड्या की टीम अंकतालिका में 8वें नंबर पर है और जाहिर है इस टीम की स्थिति अच्छी तो कतई नहीं है। मुंबई को कुल 14 लीग मैच खेलने हैं जिसमें से इस टीम ने 4 मैच खेल लिए हैं और अब उसे 10 मैच और खेलने हैं। आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी भी टीम को कम से कम 16 अंक की जरूरत होती है।

मुंबई के लिए 10 में से 7 मैच जीतना जरूरी

मुंबई के इस वक्त 2 अंक हैं और उसे टॉप 4 में पहुंचने के लिए अभी 14 अंक की और जरूरत है और ये तभी होगा जब ये टीम अपने अगले 10 मैचों में से कम से कम 7 मैच जीते। अब सवाल ये है कि 10 में से 7 मैच जीतना क्या इस टीम के लिए आसान होगा। कहने या सुनने में ये बात शायद आसान लगे, लेकिन 10 में से 7 मैच जीतना वाकई मुश्किल काम है। मुंबई को पिछले 4 मैचों में अब अब तक दिल्ली, राजस्थान और आरसीबी ने हराया है और आने वाले मैचों में इस टीम का सामना अन्य सभी टीमों से होना है और वो सभी टीमें भी जीत के लिए जोर लगाएंगी यानी हार्दिक के लिए आगे की राह काफी मुश्किल होने वाली है।

रोहित शर्मा को हुई इंजरी

मुंबई और आरसीबी मुकाबले के मुंबई के स्टार बैटर रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से बीच पारी के दौरान ही मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। रोहित अच्छी बैटिंग कर रहे थे और उन्होंने 13 गेंदोें पर 19 रन बना लिए थे, लेकिन वो फिर मैदान से बाहर चले गए और दोबारा बैटिंग के लिए नहीं आए। अब रोहित की इंजरी कितनी गंभीर है और वो आगे कितने मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होगें या फिर कब वापसी करेंगे इस पर कुछ साफ नहीं है। रोहित का चोटिल होना मुंबई के अभियान के लिए बड़ा झटका है।

नहीं चल रहे सूर्यकुमार, तिलक वर्मा जैसे बैटर्स

मुंबई के लिए सिर्फ एक समस्या नहीं है। इस टीम के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह ज्यादा प्रभावी नहीं लग रहे हैं तो वहीं अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं हो रहा। आरसीबी ने इस टीम के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 240 रन बना दिए थे। वहीं टीम के स्टार बैटर सूर्यकुमार यादव या फिर तिलक वर्मा भी अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं और इनके बल्ले से अब तक कोई बड़ी पारी नहीं आई है। इनका फॉर्म में नहीं होना भी टीम के लिए बड़ी परेशानी है।

रजत पाटीदार ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे, वैभव नंबर 1; IPL के इस सीजन में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-7 बैटर

मुंबई इंडियंस को आरसीबी ने 18 रन से हराया और ये इस टीम की 4 मैचों में तीसरी हार रही। तीन मैच गंवा चुकी मुंबई इंडियंस अब किस तरह से प्लेऑफ में पहुंच सकती है इससे बारे में जानते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)