मुंबई इंडियंस पिछले साल यानी आईपीएल 2025 में प्लेऑफ में पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाई थी। हालांकि आईपीएल 2026 से ठीक पहले मुंबई ने अपनी टीम में अहम बदलाव किए और कुछ शानदार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फॉफ डुप्लेसिस मुंबई की टीम से काफी प्रभावित हैं और उनका मानना है कि इस टीम ने विल जैक्स और शेरफेन रदरफोर्ड को अपने साथ जोड़कर काफी अच्छा काम किया है।

मुंबई की टीम में हैं दो आंद्रे रसेल

मुंबई ने आईपीएल की मेगा ऑक्शन के दौरान विल जैक्स को अपने साथ जोड़ा था जबकि रदरफोर्ड को पिछले साल गुजरात टाइटंस से ऑल-कैश डील के तहत ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया था। डुप्लेसिस का मानना है कि टीम में इन दो खिलाड़ियों की मौजूदगी दो आंद्र रसेल होने के बराबर है। जैक्स हाल ही में समाप्त हुए टी20 वर्ल्ड कप में कमाल की लय में थे और प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीते थे जबकि रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।

डुप्लेसिस ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए बताया कि अगर आपने रदरफोर्ड को पिछले साल फॉलो किया हो तो टी20 क्रिकेट में वो बेहतरीन फॉर्म में थे। वो हर उस टूर्नामेंट में खेल रहे थे जो हो रहा था और गेंद को जोरदार तरीके से हिट कर रहे हैं। इसके बाद विल जैक्स हैं जिन्होंने खुद को साबित किया है और अब वो एक फिनिशर के तौर पर अपनी ताकत दिखा रहे हैं साथ ही उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी शानदार है। इन दोनों का मुंबई में होना ऐसा है जैसे इस टीम में दो आंद्र रसेल हैं और उनकी टीम अविश्वनीय लग रही है।

वहीं इस बातचीत के दौरान भारत के पूर्व क्रिकेटर अभिवन मुकुंद का मानना है कि मुंबई के पास आईपीएल 2025 में सबसे बेहतरीन बॉलिंग अटैक था और इस सीजन के लिए उन्हें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये कोई रॉकेट साइंस नहीं है। अगर आप पिछले साल के आंकड़े देखें तो मुंबई इंडियंस के पास इस लीग की सबसे बेहतरीन बॉलिंग लाइनअप थी और बस बात खत्म। मुझे उनकी बॉलिंग लाइनअप को और ज्यादा मजबूत करने की जरूरत नहीं दिखती।

ये खबरें भी पढ़ें

इशान नंबर 3, अभिषेक-हेड ओपनर, नितिश रेड्डी भी शामिल ; IPL 2026 में शुरुआती मैचों के लिए SRH की संभावित प्लेइंग 11

‘संजू को अभी कप्तानी सौंपने की गलती नहीं करेगी CSK’, पूर्व भारतीय बैटर ने ऋतुराज गायकवाड़ को किया सपोर्ट