द हंड्रेड 2026 के आखिरी लीग मैच में जीत के बावजूद मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एमआई लंदन टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वहीं सनराइजर्स लीड्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई। इसके अलावा लीग स्टेज के बाद टॉप पर रहते हुए ट्रेंट रॉकेट्स ने सीधे फाइनल में जगह बना ली है। आखिरी मैच में एमआई की टीम को 2 रन से जीत मिली।

लीग स्टेज के आखिरी और 32वें मैच में बर्मिंघम फिनिक्स ने हार के साथ अंकतालिका में अंतिम स्थान पर अपना सफर खत्म किया। वहीं एमआई जीत के बाद चौथे स्थान तक ही पहुंच पाई। लीग राउंड के बाद अंकतालिका में टॉप पर रहते हुए ट्रेंट रॉकेट्स ने टूर्नामेंट के शेड्यूल के हिसाब से सीधे फाइनल में जगह बना ली है। वहीं मैनचेस्टर सुपर जायंट्स लिस्ट में दूसरे और सनराइजर्स लीड्स तीसरे स्थान पर रही।

अब इन दोनों टीमों के बीच 14 अगस्त को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम 16 अगस्त को फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स से भिड़ेगी। एमआई के अलावा सदर्न ब्रेव, वेल्श फायर, लंदन स्पिरिट और बर्मिंघम फिनिक्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हुए। बर्मिंघम की टीम अंकतालिका में आखिरी स्थान पर रही।

MI का कैसे बिगड़ा खेल

एमआई लंदन की टीम यह मुकाबला जीतकर अंकतालिका में नंबर 1 पर भी आ सकती थी। अब टीम ना फाइनल में पहुंची और ना ही प्लेऑफ में जा पाई। दरअसल लीग स्टेज में अपने 7वें मैच में ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ मिली हार ने एमआई का खेल बिगाड़ दिया था। वहां अगर एमआई जीतती तो वह टॉप पर भी रह सकती थी। 8 अगस्त को टीम को मिली 6 विकेट की हार के कारण अब बाहर होना पड़ा है।

द हंड्रेड 2026 की फाइनल अंकतालिका

रैंकटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1ट्रेंट रॉकेट्स
(Q)
862024+0.740
2मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (Q)853020+0.791
3सनराइजर्स लीड्स
(Q)
853020+0.603
4एमआई लंदन
(E)
853020+0.241
5वेल्श फायर
(E)
844016-0.900
6सदर्न ब्रेव (E)835012-0.015
7लंदन स्पिरिट
(E)
835012-0.098
8बर्मिंघम फिनिक्स
(E)
81704-1.318

वैभव सूर्यवंशी फिर होंगे एक्शन में, अफगानिस्तान के खिलाफ बस 2 छक्के लगाते ही बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की नई टी20 सीरीज का ऐलान हो चुका है। नई दिल्ली में होने वाली इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी फिर एक्शन में हो सकते हैं और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उनका इंतजार कर रहा है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर